सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले कौन, फाजिलपुरिया पर बार-बार क्यों होता है जानलेवा हमला?

Who are the people who attacked singer Rahul Fazilpuria: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमले का क्या सिद्दधू मूसेवाला के मर्डर केस से कोई कनेक्शन है? सिंगर फाजिलपुरिया पर पहले भी कई बार हमला हो चुका है। इससे पहले जुलाई 2025 में उनके साथ काम करने वालों से उनका पैसों के लेन देन पर विवाद सामने आ चुका है।

Rahul Fazilpuria,Haryanvi singer,Gurugram attack,Gun attack, Badshahpur, Sunil Sardhania, Deepak Nandal, Indrajit Yadav, Lawrence Bishnoi, Sidhu Moosewala, Elvish Yadav, Haryanvi music industry Bollywood rapper connections, राहुल फाजिलपुरिया

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वाला कौन्

Why does Fazilpuria get repeatedly attacked: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर आज सुबह हमला करने आए 5 बदमाशों को हरियाणा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांच में से 4 बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पुरी तरह सुरक्षित हैं, बदमाशों को हमले से पहले ही पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन

अब इस खबर के आने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि सिंगर राहुल फाजिलपुरिया बार-बार जानलेवा हमला क्यों होता है, वे कौन लोग हैं जो सिंगर को जान से मारना चाहते हैं? इससे पहले जब सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला हुआ था तो उनका अपने साथ काम करने वाले दो लोगों के साथ पैसों का विवाद और सिद्दधू मूसेवाला मर्डर केस में दिया उनका बयान कारण बताया जा रहा था।

विज्ञापन

सोनीपत और झज्जर के रहने वाले हैं आरोपी, विदेश में बैठे अपने आकाओं से लगातार संपर्क में थे

हरियाणा पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान, विनोद उर्फ पहलवान, पदम उर्फ राजा, आशीष उर्फ आशु, गौतम उर्फ गोगी, वाशी दिपालपुर, और शुभम उर्फ काला, के रूप में हुई है। ये बदमाश हरियाणा के लोहा माजरा झज्जर और सोनीपत के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो सभी शूटर विदेश में बैठे अपने आकाओं से लगातार संपर्क में बने हुए थे। ये गुरुग्राम सिंगर को मारने आए थे। लेकिन इससे पहले की ये अपनी मंशा को अंजाम दे पाते। हरियाणा पुलिस की STF ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें धर-दबोचा।

विदेश में बैठे गैंगस्टरों से फाजिलपुरिया का है विवाद

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया इंडिया में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या करवाने वाले हैं। जिसके बाद पांच बदमाशों को गुरुग्राम में पकड़ा गया है। बता दें इससे पहले भी जुलाई 2025 में फाजिलपुरिया पर हमला हुआ था। उस समय शुरुआत में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से उन्हें धमकियां आईं थी। फिर सोशल मीडिया पर सुनील सरधानिया और दीपक नांदल ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ