---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

कौन हैं सिंगर फाजिलपुरिया और क्या है एल्विश यादव से कनेक्शन?

Singer Fazilpuria Profile: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर फाजिलपुरिया के हमलावरों का एनकाउंटर हुआ है, जिन्हें गुरुग्राम पुलिस ने पैरों में गोलियां मारकर गिरफ्तार कर लिया है। फाजिलपुरिया हरियाणवी के साथ-साथ हिंदी संगीत जगत का भी बड़ा नाम हैं।

---विज्ञापन---

Singer Fazilpuria Profile: हरियाणा के गुरुग्राम में सिंगर फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले 5 शूटर्स का एनकाउंटर हुआ है। सिंगर फाजिलपुर उफ सिंगर राहुल यादव हरियाणवी म्यूजिक बैकग्राउंड से हैं और बॉलीवुड मूवी में गाने गाकर भी काफी नाम कमा चुके हैं। सिंगर पर जुलाई 2025 में गुरुग्राम में जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। उनके हमलावरों का एनकाउंटर और गिरफ्तारी होने के बाद वे फिर से सुर्खियों में आ हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं…

यह भी पढ़ें: Rahul Fazilpuria की कितनी है नेटवर्थ? ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ गाने से सुर्खियों में आए थे सिंगर

---विज्ञापन---

हरियाणा के रहने वाले हैं फाजिलपुरिया

बता दें कि सिंगर फाजिलपुरिया हरियाणा के गुरुग्राम जिले के ही गांव फाजिलपुर के निवासी हैं। वे सिंगर, रैपर और म्यूजिक कंपोजर हैं। हरियाणवी के साथ-साथ पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी उनका बड़ा नाम है। साल 2014 में ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ गाने से वे सुर्खियों में आए थे। उनके इस गाने को साल 2016 में आई फिल्म कपूर एंड सन्स में सिद्धार्थ कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया था। उनके अन्य सुपरहिट गाने जिमी चू, 2 मेनी गर्ल्स, और 32 बोर हैं।

यह भी पढ़ें: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले कौन, फाजिलपुरिया पर बार-बार क्यों होता है जानलेवा हमला?

---विज्ञापन---

ऐसा है फाजिलपुरिया का करियर

राहुल यादव उर्फ सिंगर फाजिलपुरिया ने गुरुग्राम से ही स्कूलिंग की थी। उनके गानों में हरियाणवी के साथ-साथ पंजाबी पॉप का मिक्सचर देखने को मिलता है। देसी बीट्स के साथ हंसने-हंसाने वाले इनपुट और बोल्ड लिरिक्स युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। हरियाणा और दिल्ली-NCR में उनके गाने काफी सुने जाते हैं। रैपर बादशाह, एल्विश यादव, दीप मनी जैसे कलाकारों के साथ वे काम कर चुके हैं। फाजिलपुरिया ने म्यूजिक वीडियो और हरियाणवी फिल्मों में भूमिकाएं भी निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में 5 शूटर्स का एनकाउंटर, सिंगर फाजिलपुरिया को आए थे मारने

---विज्ञापन---

क्या है एल्विश यादव से कनेक्शन‌?

सिंगर फाजिलपुरिया और यूट्यूबर एल्विश यादव दोस्त हैं। एल्विश यादव के रेव पार्टी और सांप का जहर विवाद में सिंगर फाजिलपुरिया का नाम भी आया था। मामले में उनके गाने ’32 बोर’ पर सवाल उठे थे, जिसमें सांपों का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन आरोप लगे थे कि एल्विश यादव ने उन्हें अवैध तरीके से सांप उपलब्ध कराए थे। इस आरोप के चलते सिंगर फाजिलपुरिया पर FIR भी दर्ज हुई थी।

First published on: Aug 27, 2025 08:55 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola