Delhi Crime News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर 28-29 के पास हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर के गिरोह के सदस्यों और स्पेशल सेल की ओर से दो राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जतिन और संदीप को गिरफ्तार किया है। संदीप हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है, वहीं जतिन नई दिल्ली के बाबा हरिदास नगर का रहने वाला है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
बता दें कि पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छह जिंदा कारतूस के साथ एक 30 कैलिबर चीन निर्मित पिस्तौल बरामद की गई है। इस संबंध में पंजाब के डीजीपी ने पुष्टि की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान खन्ना जिले के राजगढ़ गांव निवासी राजवीर सिंह उर्फ रवि राजगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी पिछले 13-14 साल से लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा के आतंकी गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और उनके इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के खिलाफ पंजाब में हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम आदि से संबंधित मामलों के तहत FIR दर्ज है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: