हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने और मौके से फरार होने का मामला अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गुरुग्राम में महिला को टक्कर मारकर गिराने और फिर भागने के आरोप में कल्याण बैंसला के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला की निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में उसके खुद को एक कबड्डी प्लेयर बताया है.
इंस्टाग्राम प्रोफाइल से क्या पता चला?
कल्याण बैंसला के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वह खुद को ‘इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर’ और ‘इंडियन रग्बी टीम’ का सदस्य बताता है. प्रोफाइल पर कल्याण बैंसला की फोटो मस्कुलर बॉडी के साथ नजर आती है, इसके अलावा उसने खुद को बॉडीबिल्डिंग कॉम्पिटिशन ‘Amateur Olympia India’ का विनर भी बताया है. हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अपने इंस्टाग्राम पर कल्याण बैंसला रेगुलर पोस्ट करता है.
यह भी पढ़ें: ‘दोस्त कर रहा था ड्राइव…’, गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाली कार के मालिक ने दी सफाई
बताया जा रहा है कि कल्याण बैंसला एक जिम भी चलाता है, जिसका नाम KBT जिम है. सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी जिम की तस्वीरें पोस्ट करता है, जिसमें वो वर्कआउट करता और बॉडी फ्लॉन्ट करता दिखाई देता है. इंस्टाग्राम पर उसके 22 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स है. घटना के सामने आने के बाद उसका इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट बताया जा रहा है.
महिला बाइकर ने वीडियो शेयर कर बताई पूरी कहानी
महिला बाइक सवार ने रविवार रात घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इसके पीछे की पूरी कहानी बताई. वीडियो में कथित तौर पर कार में सवार शख्स को बाइकर का पीछा करते हुए और परेशान करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में बार महिला उनसे बचने की कोशिश करती दिखाई देती है. इसी दौरान कार दाईं ओर मुड़ती है और महिला की बाइक को टक्कर मार देती है. टक्कर के बाद बाइकर सड़क पर गिर जाती है और काफी दूर तक घिसटती हुई नजर आती है. इस हादसे में महिला बाइकर को चोटें भी आईं.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में गुंडागर्दी… ‘दूर रहो’ कहा तो तेज रफ्तार कार से महिला बाइकर को मारी टक्कर, देखें VIDEO
महिला ने वीडियो में कहा कि गुरुग्राम की सड़कों पर आज उसे सबसे ज्यादा अनसेफ महसूस हुआ. उसका आरोप है कि ऐसे लोग लोगों को टक्कर मारकर भागने से भी नहीं डरते. घटना के बाद महिला के साथ मौजूद एक अन्य बाइक सवार ने कार का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
8 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
2 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
3 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
18 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines