क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे थार और स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ियों को ट्रैफिक के बीच में उछालकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। एक स्कॉर्पियो चालक ने तो गुरुग्राम सिटी बस के आगे अचानक अपनी गाड़ी अड़ा दी और जब बाइक चालक निकलने लगे तो पीछे हटकर स्टंट करने लगा। यह घटना बादशाहपुर के चिनार होटल के पास हुई थी।
पुलिस ने की कार्रवाई
इस वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने थार और स्कॉर्पियो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार और हरीश के रूप में हुई है जो कि बादशाहपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है।
एसीपी क्राइम वरुण दहिया का बयान
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं और पुलिस लगातार स्टंटबाजों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें।