Haryana Government Girls Safety New Guidelines: महिला और लड़कियों की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस ने एक नई सर्विस शुरू की है। खासकर रात में अकेले सफर करने वाली लड़कियां और महिलाएं इसे इस्तेमाल कर सकती है। जी हां, अब हरियाणा और दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद में रहने वाली लड़कियां अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के साथ व्हाट्सऐप पर लाइव लोकेशन शेयर कर सकती हैं।
इस लोकेशन पर पुलिस कर्मी तब तक नजर रखेंगे, जब तक वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाती। हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सऐप पर नया रियल-टाइम ट्रैकिंग फीचर शुरू करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। यह फीचर पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर द्वारा पंचकूला में एक बैठक करने के बाद रोल आउट किया गया और अफसरों को भी इस बारे में आदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें:वो 3 IPS अफसर कौन? जो एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी के शोषण केस में सस्पेंड; 2 पूर्व CM के करीबी
अपने ट्रिप की यह डिटेल शेयर करेंगी लड़कियां
महिलाओं के लिए ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू करने का प्लान गुरुग्राम पुलिस का है, जिसे पूरे राज्य में लागू किया गया है। अब यह नई सर्विस हरियाणा पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम का हिस्सा है। रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाएं-लड़कियां डायल 112 पर कॉल कर सकती हैं और अपने ट्रिप की डिटेल शेयर कर सकती हैं।
इस डिटेल में उनका नाम, मोबाइल नंबर, ट्रिप का टेकऑफ और लैंडिग पॉइंट, ट्रिप का समय शामिल होना चाहिए। साथ ही वे अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर कर सकती हैं। हरियाणा की डायल ‘112’ टीम लोकेशन को ट्रैक करेगी और गंतव्य तक पहुंचने के दौरान संपर्क में रहेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने PTI को बताया कि महिलाओं-लड़कियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने तक पुलिस के साथ बातचीत करने का विकल्प भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें:57 दिन रात को दुर्लभ नजारा दिखेगा! आसमान में चमकेंगे 2 चांद, जानें कब से और कैसे देख पाएंगे?
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं
HT की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स अपने फोन पर पावर बटन को 3 बार जल्दी-जल्दी दबाकर या फोन पर ‘5’ या ‘9’ की को लंबे समय तक दबाकर पैनिक कॉल को एक्टिव कर सकते हैं। ऑफिशियल प्रेस नोट में कहा गया है कि ट्रिप के समय डायल 112 टीम रेगुलर जांच करेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सेफ्टी संबंधी कोई खतरा पैदा न हो। इस दौरान अगर कोई महिला असुरक्षित महसूस करती है तो उसे तत्काल पुलिस सहायता प्रदान की जाएगी।
गुरुग्राम के DCP अर्पित जैन ने बताया कि डायल ‘112’ पर मदद के लिए कॉल किए जाने पर पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) भेजा जाएगा, जो 15-20 मिनट के अंदर पहुंच जाएगी। महिलाएं-लड़कियां 112 नंबर डायल करें और फोन उठाने वाले पुलिस कर्मी से अपनी यात्रा की निगरानी करने के लिए कहें। इसके बाद आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें एक फॉर्म का लिंक होगा। वह फॉर्म आपको भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करने वाला एक और SMS मिलेगा।
यह भी पढ़ें:140 करोड़ लोगों को बड़ा झटका! इस देश में 1 जनवरी से बदल जाएगी रिटायरमेंट एज
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 hr agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines