140 करोड़ लोगों को बड़ा झटका! इस देश में 1 जनवरी से बदल जाएगी रिटायरमेंट एज

New Retirement Age Policy: चीन ने अपनी रिटायरमेंट एज पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। नई पॉलिसी का प्रपोजल सरकार ने मंजूर भी कर दिया है, जो 140 करोड़ लोगों को झटका है। आइए जानते हैं कि आखिर किस तरह के बदलाव रिटायरमेंट को लेकर किए गए हैं?

Retirement Age

विज्ञापन

Retirement Age Changing From 1 January: एक जनवरी 2025 से रिटायरमेंट एज बदल जाएगी, जिसका असर 140 करोड़ लोगों पर पड़ेगा। पुरुषों के लिए रिटायरमेंट एज 63 और महिलाओं के लिए 55 या 58 हो जाएगी। वर्तमान में रिटायरमेंट एज पुरुषों के लिए 60 और महिलाओं के लिए 50 है। जी हां, लेकिन यह बदलाव भारत नहीं, चीन में होगा।

चीन की विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने रिटायरमेंट एज बढ़ाने की पॉलिसी पास कर दी है, जो एक जनवरी 2025 से लागू हो जाएगी। बता दें कि दुनिया का यह सबसे बड़ा देश अपनी घटती आबादी और बढ़ती उम्र के कार्यबल की समस्या हल करने के लिए रिटायरमेंट एज बढ़ा रहा है। इस देश में रिटायरमेंट के लिए तय वर्तमान एज दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सबसे कम है।

विज्ञापन

नई पॉलिसी हर 15 साल में बदल जाएगी

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने शुक्रवार को नई पॉलिसी को मंजूरी दी। वहीं नई नीति में बदलाव अब हर 15 साल में किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी में सीनियर रिसर्च फेलो शियुजियान पेंग चीन की जनसंख्या और अर्थव्यवस्था में रिलेशन, एक दूसरे पर एक दूसरे के प्रभावों का अध्ययन करते हैं।

वे कहते हैं कि चीन में रिटायरमेंट एज में आने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। इसलिए पेंशन फंड पर बहुत अधिक दबाव है। इस समस्या को अब गंभीरता से लेने का समय आ गया है। पिछली रिटायरमेंट एज 1950 के दशक में तय की गई थी, जब जीने की उम्र केवल 40 वर्ष के आसपास थी। नई नीति में कई नए प्रावधान किए गए हैं और यह नीति समस्या का समाधान करने में कारगर होगी।

विज्ञापन

2035 तक 400 मिलियन लोग होंगे 60 से ऊपर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेंग बताते हैं कि नई रिटायरमेंट एज लोगों की जन्मतिथि के आधार पर प्रभावी होगी। नई पॉलिसी के अनुसार, जनवरी 1971 में जन्मा व्यक्ति अगस्त 2032 में 61 वर्ष और 7 महीने की उम्र में रिटायर होगा। मई 1971 में जन्मा व्यक्ति जनवरी 2033 में 61 वर्ष और 8 महीने की उम्र में रिटायर होगा।

विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या के दबाव को देखते हुए यह कदम बहुत पहले उठाया जाना चाहिए था, क्योंकि साल 2023 के आखिरी तक चीन में 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 300 मिलियन लोग थे। साल 2035 तक यह आंकड़ा 400 मिलियन होने का अनुमान है, जो अमेरिका की जनसंख्या से भी अधिक है। उस साल तक पब्लिक पेंशन फंड में पैसा खत्म होने की भविष्यवाणी पहले ही की जा चुकी है, लेकिन अब रिटायरमेंट एज बदलने से देर से ही बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ