---विज्ञापन---

वो 3 IPS अफसर कौन? जो एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी के शोषण केस में सस्पेंड; 2 पूर्व CM के करीबी

Harassment Case Accused IPS Officers Profile: एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी का शोषण करने के मामले में सस्पेंड तीनों अधिकारियों के बारे में जानिए। तीनों आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन के करीबी थे और इनमें से एक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है।

---विज्ञापन---

Kadambari Jethwani Harassment Case Accused Profile: मुंबई की मशहूर एक्ट्रेस-मॉडल कादंबरी जेठवानी का शोषण करने के मामले में आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने 3 IPS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। तीनों अधिकारियों पर एक्ट्रेस के उनके खिलाफ दर्ज केस की जांच किए बिना गिरफ्तार करने और उन्हें व उनके परिवार के परेशान करने के आरोप हैं। जांच में तीनों के खिलाफ एक्ट्रेस का उत्पीड़न करने के आरोप साबित हुए, जिसके चलते इन्हें निलंबित कर दिया गया। तीनों अधिकारी DG रैंक के अफसर हैं।

2 अफसर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के करीबी हैं। तीनों को चंद्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई दिन नई पोस्टिंग के लिए इंतजार करना पड़ा था। यह तीनों अधिकारी उन 16 IPS अफसरों की सूची में शामिल थे, जिन्हें एक नोटिस जारी करके बिना किसी पोस्टिंग के दिन में 5 बार DIG ऑफिस में रिपोर्ट करने का ऑर्डर दिया गया था। एक बार फिर यह तीनों अफसर अपने नए कारनामे को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए इन अफसरों के बारे में जानते हैं और यह भी जानते हैं कि आखिरी एक्ट्रेस मॉडल के शोषण का मामला क्या है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:12-15 घंटे काम करने वाले सावधान, अभी न संभले तो चीनियों की तरह होंगे इस ‘बीमारी’ का शिकार

एक अफसर पर पहले भी दर्ज केस

निलंबित किए गए अधिकारियों के नाम पूर्व खुफिया एजेंसी प्रमुख पी. सीताराम अंजनेयुलु (DG रैंक), विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस कमिश्नर क्रांति राणा टाटा (IG रैंक) और पूर्व डिप्टी कमिश्नर (विजयवाड़ा) विशाल गुन्नी (SP रैंक) हैं। सीताराम 1992 बैच के अधिकारी हैं। इनके खिलाफ TDP विधायक राजू की शिकायत पर आंध्र प्रदेश की गुंटूर पुलिस ने जुलाई महीने में आपराधिक साजिश रचने, हत्या का प्रयास करने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया था।

---विज्ञापन---

सीताराम गृह मंत्रालय के दायरे में आने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक के रूप में तैनात थे, लेकिन जून 2019 में जगन मोहन रेड्डी के कार्यभार संभालने के बाद अपने प्रदेश लौट आए थे। विधानसभा चुनाव से 2 साल पहले उन्हें खुफिया एजेंसी का प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने YSRCP सरकार के समय परिवहन आयुक्त, लोक सेवा आयोग के सचिव और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के डायरेक्टर जनरल के रूप में भी काम किया।

यह भी पढ़ें:तलाक को लेकर बड़ा फैसला आया; सेना के जवान की शादी का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, जानें मामला

---विज्ञापन---

विशाल फरवरी में ही पदोन्नत हुए थे

क्रांति राणा टाटा (IG रैंक) के अधिकारी हैं और विजयवाड़ा के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। वे 2004 बैच के IPS अफसर हैं। इन्हें विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विजयवाड़ा में जगन मोहन रेड्डी पर पथराव और उनके खिलाफ TDP द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने पदमुक्त कर दिया था। वहीं विशाल गुन्नी 2010 बैच के अधिकारी हैं।

इन्हें फरवरी 2024 में पदोन्नति देकर विशाखापत्तनम रेंज का DIG बनाया गया था। DIG एस. हरिकृष्णा को महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नत किया गया था। विशाल गुन्नी पदोन्नति से पहले विजयवाड़ा शहर में पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) थे। विशाखापत्तनम में वे पहले भी काम करने चुके थे। 2013 से 2015 तक वे नरसीपत्तनम उप-विभाग के ASP और विशाखापत्तनम के विशेष कार्य अधिकारी रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:140 करोड़ लोगों को बड़ा झटका! इस देश में 1 जनवरी से बदल जाएगी रिटायरमेंट एज

First published on: Sep 16, 2024 10:25 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola