Gangster Raju Bhati Dies: गैंगस्टर राजू भाटी की मौत हो गई है। उसका कई दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। भाटी नीमका जेल में बंद था। उसे दो फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके पेट में संक्रमण था। उसका इलाज अस्पताल के कैडी वार्ड में चल रहा था।
राजू भाटी पर दर्ज थे 30 मामले
पुलिस ने बताया कि 41 वर्षीय राजू भाटी ने रविवार सुबह चार बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के हुसैनी शेरगढ़ गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ यूपी, राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में हत्या, लूट और अपहरण समेत कुल 30 मामले दर्ज थे। यूपी के आगरा और एटा जिले में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे।
इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, भाटी नीमका जेल में 2016 में पलवल थाने में दर्ज अपहरण और शस्त्र अधिनियम के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। रविवार सुबह दो बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: VIDEO: बर्थडे पार्टी में जमकर चले लात-घूंसे, एक की मौत; आखिर वजह क्या थी?
परिजनों को सौंपा जाएगा शव
पुलिस के मुताबिक, एक जज की देखरेख में बीके अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। शव को जल्द ही परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि भाटी के खिलाफ पहला मुकदमा 2008 में आगरा में लिखा गया था। उस पर डकैती का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद, 2012 में फरीदाबाद के सेक्टर-55 थाने में उस पर दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा वसूली को लेकर दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ फिर हुंकार भरेंगे किसान, राकेश टिकैत का क्या है प्लान?
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines