सरकार के खिलाफ फिर हुंकार भरेंगे किसान, राकेश टिकैत का क्या है प्लान?

Bharat Bandh: भाकियू नेता राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने इस दिन किसानों और दुकानदारों से काम न करने की अपील की।

Rakesh Tikait announced Bharat Bandh on 16 February

राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को भारत बंद का किया ऐलान (फाइल फोटो)

Rakesh Tikait Announced Bharat Bandh On 16 February: सरकार के खिलाफ किसान फिर से हुंकार भर सकते हैं। फरीदाबाद के मोहना गांव में पिछले 113 दिन से किसान धरना दे रहे हैं। किसानों ने चार फरवरी यानी आज महापंचायत का आयोजन किया। इसमें किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल और पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा भी शामिल हुए। टिकैत यहां तीन महीने पहले भी आ चुके हैं। सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं पर ध्यान न देने पर उन्होंने 16 फरवरी को भारत बंद करने का ऐलान किया।

विज्ञापन

राकेश टिकैत ने की भारत बंद को सफल बनाने की अपील

विज्ञापन

गौरतलब है कि मोहना गांव के सैकड़ों किसान ग्रीन हाईवे पर उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर धरने पर पर बैठे हैं। राकेश टिकैत ने सरकार द्वारा इस समस्या पर ध्यान न देने पर 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान गांव के किसान और दुकानदार कोई भी काम न करें। सभी बंद को सफल बनाने में सहयोग करें।

विज्ञापन

’16  फरवरी किसानों के लिए अमावस्या’

राकेश टिकैत ने कहा कि भारत बंद के दिन किसान काम न करें।  पहले भी हम अमावस्या के दिन खेतों में काम नहीं करते थे। किसानों के लिए 16 फरवरी अमावस्या ही है। वे बंद में शामिल हों। इससे देश में एक खास संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बंद एमएसपी गारंटी योजना, बेरोजगारी, पेंशन और अग्निवीर योजना के मुद्दे को लेकर बुलाया गया है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा भी शामिल होगा।

विज्ञापन

गन्ने का रेट तय नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

विज्ञापन

इससे पहले, 15 जनवरी को टिकैत ने कहा था कि सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया। अगर किसान की लागत के मुताबिक गन्ने का रेट तय नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। सरकार को किसानों की बात माननी ही होगी।

विज्ञापन

‘किसानों को परेशान कर रही सरकार’

पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को परेशान कर रही है। शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हुई, लेकिन कोई उचित आश्वासन मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ