रातोंरात करोड़पति बना हरियाणा का होमगार्ड, dream-11 पर 39 रुपये लगाकर जीते 4 करोड़

हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला एक पुलिस होमगार्ड रातोंरात करोड़पति बन गया। होमगार्ड ने ड्रीम इलेवन पर अपनी टीम बनाई थी। टीम बनाने के बाद वह सो गया, सुबह आंख खुली तो वह करोड़पति बन चुका था। पूरा मामला क्या है, इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Haryana News

हरियाणा के नूंह जिले के गांव तुसैनी के रहने वाले पुलिस होमगार्ड घनश्याम प्रजापति रातोंरात करोड़पति बन गए। घनश्याम ने ड्रीम इलेवन ऐप पर टीम बनाकर 4 करोड़ रुपये जीते हैं। घनश्याम ने शनिवार रात को अपने भाई के साथ मिलकर टीम बनाई थी। दोनों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच में महज 39 रुपये लगाए थे। टीम का प्राइज पूल 17 करोड़ रुपये था। रात को टीम बनाने के बात वे सो गए थे। सुबह उठकर उनको पता चला कि टीम को 1370 पॉइंट्स मिले हैं। इसकी विनिंग अमाउंट 4 करोड़ रुपये है। लोगों को जब उनके करोड़पति बनने का पता लगा तो वे हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घनश्याम प्रजापति को बधाई देने के लिए पड़ोसी और रिश्तेदार पहुंचने शुरू हो गए। बता दें कि घनश्याम प्रजापति 33 साल के हैं, जिनकी ड्यूटी फिलहाल नूंह जिले के पुन्हाना शहर में है। वे हरियाणा पुलिस में होमगार्ड के तौर पर 2015 से कार्यरत हैं। वे 2023 से ड्रीम-11 ऐप पर टीम बनाकर खेल रहे हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन

जीती रकम पर लगेगा 30 फीसदी टैक्स

घनश्याम प्रजापति ने इससे पहले कभी भी इतने पैसे नहीं जीते। इस बार उनको इतनी बड़ी रकम जीतने में सफलता हासिल हुई है। आपको बता दें कि उन्होंने जो 4 करोड़ रुपये जीते हैं, उस पर 30 फीसदी टैक्स अदा करना होगा। उनको इस रकम में से लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये मिलेंगे। तुसैनी गांव के सरपंच अमजद और गांव वालों ने घनश्याम प्रजापित को पगड़ी बांधकर और माला डालकर सम्मानित किया।

अपने लिए घर बनवाएंगे घनश्याम

ड्रीम-11 ऐप की वजह से घनश्याम की रातोंरात किस्मत बदल गई। घनश्याम का मानना है कि उनके इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद मेवात इलाके के लोगों की रुचि भी इस ऐप में बढ़ेगी। फिलहाल बड़ी रकम जीतने के लिए युवा ड्रीम इलेवन पर कई-कई टीमें बनाकर काम कर रहे हैं। घनश्याम के अनुसार वे पहले अपने लिए इस राशि से घर बनवाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ