फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई बोला-जीजा ने हत्या की, पुलिस बोली-आत्महत्या के संकेत

Haryana Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा कि महिला की हत्या पति ने ही की है। उसको जबरदस्ती फंदे पर लटकाकर मारा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव पति को सौंप दिया गया है।

haryana crime

पति के खिलाफ हत्या के आरोप।

Faridabad Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद में उधार रुपये वापस करने का दबाव बना रही पत्नी की हत्या के आरोप पति पर लगे हैं। आरोप है कि बल्लभगढ़ में पति ने उसे फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला। मृतका की पहचान मनीषा के तौर पर हुई है। उसके भाई कोमल चौहान ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है। बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद शव को मृतका के पति के ही हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

मामले में पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी गहनता से जांच की जाएगी। अगर पति के खिलाफ कोई क्लू मिला तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक मनीषा के भाई कोमल पांचाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2013 में फरीदाबाद के इंदिरा नगर के रहने वाले जतिन से हुई थी। वह उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव फतेहपुर पुट्टी का रहने वाला है।

विज्ञापन

शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान उसकी बहन मनीषा ने तीन बच्चों को जन्म दिया। अभी फिलहाल जतिन मनीषा और बच्चों के साथ लेकर बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। कोमल पांचाल ने बताया कि उन्हें बीते कल देर शाम 6 बजे जीजा जतिन ने फोन करके बताया था कि तुम्हारी बहन मनीषा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे लोग फरीदाबाद आए। तब मनीषा का शव बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। उन्हें शक है कि जीजा ने ही मनीषा की गला घोंटकर हत्या की है।

विज्ञापन

बुआ की बेटी के देवर से लिए थे पैसे

कोमल पांचाल ने बताया कि उनकी बुआ की बेटी के देवर बॉबी से जीजा जतिन ने 50 हजार रुपये उधार लिए हुए थे। जिन्हें वह लंबे समय से लौटा नहीं रहा था। इसको लेकर आए दिन मनीषा और जतिन में झगड़ा होता था। बीते कल भी मनीषा ने रुपये लौटाने के लिए दबाव बनाया था। लेकिन जतिन ने उसके साथ मारपीट की। बाद में फंदे पर लटकाकर मार डाला। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर स्वीटी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। तब तक पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने शव को नीचे उतार लिया था। दरवाजा अंदर से बंद था, इस बारे में मृतका के बच्चों ने भी बताया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ