दिल्ली-NCR वालों को बड़ा झटका! 3 दिन की हड़ताल से महंगे हो सकते हैं सामान, जानिए क्या खुला और क्या बंद?

ट्रांसपोर्टरों ने दिल्ली एनसीआर में ट्रकों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है. इस चक्का जाम को लेकर ट्रांसपोर्ट यूनियन का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वो अनिश्चितकाल के लिए शुरू कर देंगे.

Delhi NCR Strike

दिल्ली में हड़ताल का ऐलान. (Image: AI)

दिल्ली-NCR वालों के लिए मुश्किल थमने का नाम नहीं ले रही है. देश कुछ ही घंटों बाद से कई हड़ताल शुरू होने वाले हैं. एक तरफ जहां मेडिकल स्टोर वालों ने देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है, वहीं 21 से ऑटो-टैक्सी चालकों ने किराए की बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली में हड़ताल का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब दिल्ली NCR में ट्रांसपोर्टर्स तीन दिन चक्का जाम करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांसपोर्टर ने ग्रीन टैक्स जैसे नियमों के विरोध करते हुए ट्रकों को खड़े कर देने का ऐलान किया है और अपनी कुछ मांगे रखी है. माना जा रहा है कि इस हड़ताल से दिल्ली NCR में कुछ चीजों का दाम भी बढ़ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर क्यों हैं नाराज?

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 21 से 23 मई तक देशभर में चक्का जाम किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस हड़ताल से 10 लाख से ज्यादा भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ दिल्ली को ट्रांजिट रूट की तरह इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने की बात कही थी, लेकिन CAQM और दिल्ली सरकार ने सभी भारी वाहनों पर टैक्स लागू कर दिया. उनका कहना है कि हर ट्रिप पर 2500 से 3000 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जबकि सीधे दिल्ली आने वाले वाहनों को इस टैक्स से बाहर रखा जाना चाहिए.

क्या है ये ग्रीन टैक्स जिसके खिलाफ हड़ताल में उतर गए ट्रांसपोर्ट

ग्रीन टैक्स (Green Tax) या हरित कर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए लगाया जाने वाला एक विशेष प्रकार का शुल्क है. दिल्ली में प्रवेश करने वाले कमर्शियल वाहनों पर लगने वाला पर्यावरण मुआवजा शुल्क (ECC) यानी ग्रीन टैक्स बढ़ा दिया गया है. नई दरें अप्रैल से लागू हो चुकी हैं और इसमें हर साल 5 फीसदी की बढ़ोतरी भी की जाएगी. संशोधित नियमों के तहत हल्के कमर्शियल वाहन और 2-एक्सल ट्रकों पर ग्रीन टैक्स 1400 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति चक्कर कर दिया गया है, जबकि 3-4 एक्सल और बड़े ट्रकों के लिए यह शुल्क 2600 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये प्रति चक्कर कर दिया गया है. ट्रांसपोर्ट यूनियन का कहना है कि इस टैक्स से उनकी कामकाज पर सीधा असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ सकती हैं सामान के दाम

माना जा रहा है कि यही ट्रांसपोर्टर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में दूध, सब्जी, पानी से लेकर तमाम जरूरी सामानों की आपूर्ति की लाइफ लाइन से जुड़े हैं. ऐसे में अगर यह चक्काजाम करें या काम बंद करते हैं, तो दिल्ली जैसे महानगर में दूध, सब्जी आदि की कीमतों में इजाफा हो सकता है.

क्या है ट्रांसपोर्टरों की प्रमुख मांगें?

  • दिल्ली जाने वाले माल ढुलाई के वाहनों पर लगाया गया ECC यानी ग्रीन टैक्स तुरंत वापस लिया जाए.
  • इस ग्रीन टैक्स को सिर्फ दिल्ली को कॉरिडोर की तरह इस्तेमाल करने वाले ट्रांजिट वाहनों पर लागू किया जाए, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट का आशय था.
  • दिल्ली सरकार ने BS-4 कमर्शियल वाहनों पर 1 नवंबर से लगाया है, इसे भी तुरंत वापस लिया जाना चाहिए.
  • MCD के तहत दिल्ली बॉर्डर पर लगे सभी टोल बैरियर खत्म किए जाएं जैसा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन जरूरी है.
  • आवश्यक सामान और खाली वाहनों को भी दिल्ली में लोडिंग के लिए आने के वक्त ऐसे ग्रीन टैक्स से छूट दी जाए.
  • BS-6 वाहनों को ग्रीन टैक्स से छूट दी जाए, क्योंकि ये उत्सर्जन मानकों और पर्यावरण मानकों का अनुपालन करते हैं.

यह भी पढ़ें: Bharat Bandh: देशभर में कल होगी बड़ी हड़ताल, ये जरूरी सेवा रहेंगी प्रभावित; जानें क्या

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ