Haryana Election: कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की लिस्ट, विनेश फोगाट को कहां से मिला टिकट?

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार रात हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में विनेश फोगाट समेत 31 लोगों के नाम शामिल हैं।

Congress

Congress

Haryana Assembly Election : हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 नेताओं के नाम शामिल हैं। आज ही कांग्रेस में शामिल होने वाली रेसलर विनेश फोगाट का नाम भी इस सूची में है। कांग्रेस ने उन्हें जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर फिलहाल जजपा का कब्जा है। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई सीट से टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि विनेश फोगाट और रेसलर बजरंग पूनिया आज ही कांग्रेस का हिस्सा बने थे। रेसलिंग फेडरेशन में अनियमितताओं और महिला पहलवानों के यौन शोषण को लेकर इन दोनों ने ही आंदोलन की अगुवाई की थी। कांग्रेस ने जिस सीट से विनेश को टिकट दिया है वह उनकी ससुराल है। हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा। 8 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी जिसके बाद तय हो जाएगा कि प्रदेश की कमान किसके हाथ में जाएगी।

विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या बोलीं विनेश?

कांग्रेस का हाथ थामने के बाद विनेश फोगाट ने कहा था कि भाजपा को छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक दलों ने हमारा साथ दिया। कांग्रेस बुरे समय में भी हमारे साथ रही। उन्होंने देश की जनता को धन्यवाद करते हिए कहा कि आपने मेरी रेसलिंग की यात्रा में पूरा साथ दिया। उम्मीद है कि सियासी मैदान में भी मैं आपकी उम्मीदें पूरा कर पाऊंगी। विनेश ने कहा था कि मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं ऐसी पार्टी से जुड़ी हूं जो महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय के विरोध में आवाज उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ