---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन की अटकलों के बीच AAP का नया प्लान क्या? सुरजेवाला ने अलायंस पर दिया बड़ा बयान

AAP-Congress Alliance Update : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन टूटने के कगार पर है।

---विज्ञापन---

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। आप से गठबंधन की संभावना को लेकर कांग्रेस ने अबतक उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी नहीं की। इस बीच खबर आ रही है कि आप हरियाणा में कांग्रेस से अलांयस करने के मूड में नहीं है। पार्टी का कुछ और ही प्लान है।

50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयार में AAP

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप ने हरियाणा में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस का गठबंधन टूटने के कगार पर है। आम आदमी पार्टी 90 में से 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। AAP रविवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस और भाजपा के कई नाराज नेता आप में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें पार्टी चुनावी मैदान में उतार सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : ‘देश की बेटियों के साथ BJP नहीं’, बजरंग पूनिया ने कांग्रेस में शामिल होने की बताई वजह

गठबंधन पर क्या बोले रणदीप सुरजेवाला?

कांग्रेस और आप के बीच दरार को लेकर आ रही खबरों के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिना आप के भी कांग्रेस हरियाणा चुनाव लड़ने में सक्षम है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे भी सीएम बनना चाहते हैं। उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि कांग्रेस और आप में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी के प्लान पर AAP ने फेरा पानी

इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई थी। पहले खबर आई थी कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने 10 सीटों की मांग थी, लेकिन कांग्रेस 7 सीटें देने के लिए तैयार थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस सीईसी की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आप से गठबंधन की संभावना तलाशने की बात कही थी।

First published on: Sep 06, 2024 08:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola