हरियाणा के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अब कितने बजे खुलेंगे?

Change in Timing of Haryana Schools: हरियाणा के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से तीन कैटेगरी में आदेश जारी किए गए हैं। पहले सरकार हर साल 1 मार्च को नई टाइमिंग जारी करती थी।

Haryana
विज्ञापन

New Timing of Haryana Schools: हरियाणा सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने का ऐलान किया है। तीन कैटेगरी में नया टाइम टेबल लागू किया गया है। एकल पारी में अब सुबह साढ़े 9 के बजाय सुबह 8 बजे स्कूल खुलेंगे। नया टाइम टेबल 17 फरवरी से 14 नवंबर के बीच लागू रहेगा। वहीं, साढ़े 3 के बजाय छुट्टी दोपहर ढाई बजे होगी। दोहरी पारी के स्कूलों का समय भी बदला गया है। पहली पारी सुबह 7 से 12.30 बजे तक, दूसरी पारी 12.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक लागू होगी।

ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में भीषण मुठभेड़, 8 माओवादी ढेर; बड़ी संख्या में हथियार बरामद

विज्ञापन

इससे पहले हर साल 1 मार्च से स्कूलों के समय में बदलाव होता था, लेकिन इस बार सरकार ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं। सर्दियों और गर्मियों के लिए सरकार ने अलग-अलग टाइमिंग रखी है। 16 फरवरी को संडे है। 17 फरवरी को सोमवार से बच्चे नई टाइमिंग के हिसाब से स्कूल जाएंगे। इस बाबत स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश सरकारी के साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होंगे। सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग ने इस बार नया कैलेंडर तैयार किया है, जिसके तहत मौसम के अलग-अलग टाइमिंग तय की गई है।

परीक्षाओं के शेड्यूल में भी बदलाव

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में सर्दियों के लिए टाइमिंग सुबह 7.55 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 नवंबर से 15 फरवरी के बीच लागू रहेगी। वहीं, अब डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की सेकंड शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग दोपहर 12.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक लागू रहेगी। सर्दियों में इन स्कूलों की टाइमिंग 12.40 बजे से शाम 5.15 बजे तक लागू रहेगी। यह टाइम टेबल 15 अक्टूबर से 15 फरवरी के बीच मान्य होगा।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने इस बार सीनियर सेकेंडरी और डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाओं के शेड्यूल में भी बदलाव किया है। हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव के लिए स्पेशल इंग्लिश की परीक्षा 26 मार्च से शुरू होनी है, जो पहले 1 मार्च को निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ