महाभारत, द्रौपदी और पांडव... बृजभूषण के बिगड़े बोल, पूर्व सीएम पर साधा निशाना

Brijbhushan Sharan Singh on Mahabharat: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की तुलना महाभारत के पांडवों से कर दी है।

Brijbhushan Sharan Singh

Brijbhushan Sharan Singh on Mahabharat: विनेश फोगाट की सियासी एंट्री के साथ राजनीति बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी बीच पूर्व लोकसभा सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तुलना पांडवों से कर दी है।

विज्ञापन

बृजभूषण का विवादित बयान

बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि जैसे देश ने पांडवों को माफ नहीं किया, उसी तरह भूपेंद्र हुड्डा के परिवार को भी माफ नहीं किया जा सकता है। बृजभूषण सिंह ने कहा कि महाभारत में पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था। इसके लिए देश ने उन्हें कभी माफ नहीं किया। इसी तरह से हुड्डा परिवार हमारी बहन-बेटियों के साथ खेल रहा है। भविष्य में उन्हें भी कभी माफी नहीं मिलेगी। वो हमेशा इसके लिए दोषी रहेंगे।

विज्ञापन

विनेश और बजरंग पर साधा निशाना

बृजभूषण सिंह ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर भी हमला बोला है। उनका कहना है कि पहलवानों का धरना प्रदर्शन कांग्रेस की साजिश थी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इसके मास्टरमाइंड थे। विनेश और बजरंग ने 2023 में मुझ पर झूठा आरोप लगाते हुए प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन

विनेश फोगाट ने दिया जवाब

बृजभूषण के बयान पर विनेश फोगाट ने भी पलटवार किया है। विनेश का कहना है कि मैंने रेसलिंग में जो कुछ कमाया, वो लोगों का आशीर्वाद था। मैं यहां भी कामयाब रहूंगी। जतंर-मतंर पर पहलवानों की धरने पर मैं जरूर बात करूंगी। लोग मेरे साथ हैं। मेरे अपने लोगों ने मेरा साथ दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ