रोहतक: डॉक्टर के घर में 4 लाशें मिलने से हड़कंप, महिला और दो बच्चों का गला रेता

घटनास्थल की फोटो

हरियाणा: रोहतक में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें घर में अलग-अलग पड़ी मिलीं। पुलिस के अनुसार घर के मुखिया डॉक्टर विनोद घर के एक हिस्से में सोफे पर पड़े मिले। उनके पास शराब की बोतल और कुछ इंजेक्शन पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चला घटना का पता 

इसके अलावा एक कमरे में विनोद की पत्नी व दो बच्चे पड़े मिले थे। तीनों के गले किसी धारदार हथियार से रेत रखे थे। विनोद के भाई विक्रम जब घर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

साक्ष्यों को एकत्रित किया गया 

पुलिस फिलहाल मामले में सुसाइड या हत्या इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद मामले में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला सोनी और 5 साल के बेटे अंश का शव बेड पर पड़ा था। पास बिछी चारपाई पर सात साल की बच्ची युविका का शव पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ