---विज्ञापन---

दिल्ली

आप नेता संजय सिंह बोले- भाजपा के पार्षदों ने गुंडागर्दी कर दिल्ली में नहीं होने दिया मेयर का चुनाव

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि “आप” के पास सदन में बहुमत होने के बावजूद भाजपा के पार्षदों ने गुंडागर्दी करके दिल्ली में मेयर का चुनाव नहीं होने दिया। अपने प्रोटेम स्पीकर से सदन को स्थगित करवा दिया। भाजपा ने साबित कर दिया कि वह भगोड़ा पार्टी है। […]

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि “आप” के पास सदन में बहुमत होने के बावजूद भाजपा के पार्षदों ने गुंडागर्दी करके दिल्ली में मेयर का चुनाव नहीं होने दिया। अपने प्रोटेम स्पीकर से सदन को स्थगित करवा दिया। भाजपा ने साबित कर दिया कि वह भगोड़ा पार्टी है। वह सदन छोड़कर भाग गई है। आम आदमी पार्टी के 151 लोग सदन में वोटिंग का इंतजार करते रहे।

और पढ़िए –Lucknow Building Collapse: लखनऊ के रिहायशी इलाके में गिरी इमारत, अब तक 14 लोगों को बचाया

---विज्ञापन---

दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान

आप नेता ने आगे कहा,  एमसीडी के अंदर भाजपा ने खतरनाक प्रयोग शुरू कर दिया है। यह दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान और लोकतंत्र का गला घोंटने की कार्यवाही है। हम आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हम संकल्प लेते हैं कि इसी सदन में भाजपा को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में बुरी तरह से पराजित करने का काम करेंगे।

लोकतंत्र की हत्या

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि पूरे देश ने देखा की भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए दिल्ली में मेयर का चुनाव नहीं होने दिया। आम आदमी पार्टी के पार्षद, भाजपा की गाली गलौज के बावजूद शांति से बैठे रहे। भाजपा ने अपने ही पीठासीन अधिकारी से सदन को स्थगित करा दिया। एमसीडी के सदन में रात 8 बजे तक इंतज़ार कर रहे थे कि एलजी को सद्बुद्धि आये और वो आज ही मेयर का चुनाव करवाएं। एलजी के सामने भाजपा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है और वो कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।‌ भाजपा लोकतंत्र का सम्मान करे और मेयर का चुनाव जल्दी करवाए। आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा 15 साल तक एमसीडी में रही। अब जनता ने आम आदमी पार्टी को 5 साल के लिए मौका दिया है। ऐसे में मेयर का चुनाव होने दीजिए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –JNU के छात्रों का दावा- BBC Documentary की स्क्रीनिंग के दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया पथराव

सदन को स्थगित कर दिया 

आप नेता ने कहा दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव मंगलवार को होना था। लेकिन सदन में भाजपा की गुंडागर्दी की वजह से सदन को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान रात 8 बजे तक आम आदमी पार्टी के पार्षद, विधायक और सांसद सदन के बाहर वोटिंग का इंतजार करते रहे। मेयर का चुनाव नहीं होने के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश और दिल्ली ने देखा है कि आम आदमी पार्टी के पास मेयर चुनाव में 151 की संख्या होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी न सदन में गुंडागर्दी की। भाजपा के पास मात्र 113 वोट थे लेकिन उन्होंने गाली गलौज करके, हमारी महिला पार्षदों को अपमानित करके सदन की कार्यवाही को स्थगित कराने का काम किया है। यह एक बहुत ही खतरनाक प्रयोग भाजपा ने एमसीडी के अंदर शुरू कर दिया है। दिल्ली की दो करोड़ जनता ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की अगुवाई में पूरी दिल्ली के अंदर भाजपा को पराजित करने का काम किया। यह दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 24, 2023 11:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola