देश में जारी LPG संकट के बीच हरियाणा के गुरुग्राम में गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. यहां राज्य का पहला एलपीजी सिलेंडर एटीएम (LPG ATM) शुरू किया गया है, जिससे अब लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ये सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो बिजी लाइफस्टाइल के चलते डिलीवरी का इंतजार नहीं कर पाते. ये LPG ATM सोहना रोड पर मौजूद सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली सोसायटी में लगाया गया है. ये एक स्मार्ट वेंडिंग मशीन की तरह काम करता है, जो उपभोक्ताओं को 2 से 3 मिनट के अंदर भरा हुआ गैस सिलेंडर उपलब्ध कराता है. इस मशीन की सबसे खास बात है कि ये24×7 काम करती है, यानी आप किसी भी समय गैस सिलेंडर ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: भारत पहुंचा ‘जग लाडकी’ जहाज, हॉर्मुज के रास्ते UAE से सुरक्षित लाया 80886 मीट्रिक टन कच्चा तेल
कैसे काम करता है LPG ATM?
इस मशीन का इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ता के पास भारत गैस का रजिस्टर्ड कनेक्शन होना जरूरी है. सबसे पहले ग्राहक को मशीन में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है. इसके बाद OTP के जरिए वैरिफिकेशन किया जाता है. फिर ग्राहक अपने खाली सिलेंडर पर लगे QR कोड या बारकोड को स्कैन करता है. इसके बाद डिजिटल पेमेंट (UPI या डेबिट कार्ड) के जरिए भुगतान किया जाता है. प्रोसेस पूरी होते ही मशीन अपने आप भरा हुआ सिलेंडर बाहर निकाल देती है और खाली सिलेंडर अंदर जमा हो जाता है. इस एटीएम से मिलने वाले सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर से अलग होते हैं. ये कंपोजिट सिलेंडर हल्के, रस्ट फ्री और ट्रांसपेरेंट होते हैं, जिससे गैस का लेवल आसानी से देखा जा सकता है. जहां पारंपरिक सिलेंडर भारी होते हैं, वहीं ये नए सिलेंडर आसानी से उठाए जा सकते हैं और सुरक्षित भी माने जाते हैं.
लोगों को क्या फायदा होगा?
इस मशीन से 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर मिल रहे हैं. ये सुविधा सिर्फ रिफिल एक्सजेंच के लिए है, यानी खाली सिलिंडर देकर भरा हुआ लिया जा सकता है. नए कनेक्शन की सुविधा इसमें नहीं है. इस सुविधा से सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब लोगों को गैस डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वो अपनी सुविधा के मुताबिक कभी भी सिलेंडर ले सकते हैं. इसके अलावा ये सिस्टम पूरी तरह डिजिटल और contactless है, जिससे प्रोसेस तेज और आसान हो जाता है. ये पहल फिलहाल एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है. अगर ये सफल रहती है, तो भविष्य में इसे गुरुग्राम के बाकी इलाकों और देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: LPG की कमी से थमा टेक्सटाइल हब, बंद होने की कगार पर सांगानेर-भीलवाड़ा की फैक्ट्रियां, लाखों मजदूरों पर संकट
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
19 mins agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines