हरियाणा के हांसी के चानौत गांव में पानी की मांग को लेकर चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस घटना को लेकर हरियाणा की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि चानौत गांव में ग्रामीणों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर सीधा हमला है. चंडीगढ़ में जारी बयान में अनुराग ढांडा ने कहा कि चानौत गांव के लोग पिछले 38 दिनों से पानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. ग्रामीणों की मांग कोई गैरकानूनी नहीं है, बल्कि वे अपने हिस्से का पानी और मूलभूत सुविधाएं मांग रहे हैं. इसके बावजूद सरकार समस्या का समाधान करने के बजाय पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है.
अनुराग ढांडा ने क्या कहा?
अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा के कई इलाकों में लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. कई गांवों और कस्बों में 10 से 15 दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग टैंकरों पर निर्भर होने को मजबूर हैं. ऐसी स्थिति में सरकार को पानी की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वह जनता की आवाज दबाने में लगी हुई है. अनुराग ढांडा ने सवाल उठाया कि आखिर आधी रात को भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और जेसीबी मशीनों के साथ गांव में कार्रवाई करने की जरूरत क्यों पड़ी. उन्होंने कहा कि यदि सरकार के पास कोई समाधान था तो ग्रामीणों से दिन के समय बातचीत की जा सकती थी. रात के अंधेरे में महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों पर कार्रवाई करवाना सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है.
AAP का बीजेपी पर आरोप
AAP नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार हर बार जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई का रास्ता अपनाती है. किसानों के आंदोलन से लेकर कर्मचारियों की मांगों तक, हर मुद्दे पर सरकार ने संवाद की जगह बल प्रयोग को प्राथमिकता दी है. अब पानी की मांग कर रहे ग्रामीणों के साथ भी वही रवैया अपनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार विकास के दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर लोग पीने के पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. कई पंचायतों को अपने खर्च पर पानी मंगवाना पड़ रहा है, जो सरकार की प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: हरियाणा में खुला नौकरियों का पिटारा, ग्रुप-डी CET के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें डिटेल और करें आवेदन
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
6 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
9 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
11 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines