हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

होली पर लड़की की जान लेने वाले का कबूलनामा, नशा नहीं हादसे की वजह कुछ और

होली पर वडोदरा में एक बाड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक कार चालक ने 5 लोगों को कुचल दिया। इसको लेकर कहा जा रहा था कि यह शख्स नशे में था, लेकिन हाल ही में आरोपी का बयान सामने आया है, जिसमें उसने सच्चाई बताई है।

विज्ञापन

Vadodara News (ठाकुर भूपेंद्र सिंह): होली के पर्व पर गुजरात के वडोदरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक कार चालक ने राह चलते लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय कार की रफ्तार 100 किलो प्रति घंटा थी। इसको लेकर कहा जा रहा था कि उस समय आरोपी चालक नशे में था। हालांकि, अभी इस पर आरोपी रक्षित चौरसिया का बयान आया सामने आया है। उसने बताया कि वह हादसे के वक्त नशे में नहीं था, बल्कि कार का एयरबैग खुल गया था। इस वजह से वह आगे का कुछ देख नहीं पाया और यह हादसा हो गया।

दोस्त के घर से लौट रहा था आरोपी

इस हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी रक्षित चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसका बयान सामने आया। रक्षित का कहना है कि वह अपने दोस्त के घर से कार लेकर अपने घर लौट रहा था। ड्राइविंग के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिसके कारण वह आगे का कुछ देख नहीं पाया और हादसा हो गया। उसने आने कहा कि कि वह नशे में नहीं था, स्कूटर रास्ते के बीच में आ जाने की वजह से भी हादसा हुआ। साथ वह ऑटोमेटिक कार को भी इस हादसे की वजह मानता है।

विज्ञापन


महिला की मौत पर रक्षित का कहना है कि उसको जानकारी नहीं है कि इस टक्कर से एक की मौत और कई घायल हो गए हैं। रक्षित ने आगे कहा कि जब वह छूट जाएगा, तो पीड़ित परिवारों से मिलेगा।

ये भी पढ़ें: वडोदरा से दिल दहलाने वाला वीडियो, देखें नशे में कैसे लोगों को कुचलता गया चालक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola