चड्डी बनियानधारी चमगादड़ गैंग का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार, ऐसे देते थे चोरी को अंजाम

गुजरात के वडोदरा में चड्डी-बनयान पहनकर चोरी करने वाली चामाड चिड़िया गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और कुछ अभी भी फरार हैं।

vadodara news

वडोदरा में चड्डी-बनयान पहनकर चोरी करने वाली चामाड चिड़िया गैंग के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने इस गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अरेस्ट किया है, जबकि चार आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। डीसीपी अभिषेक गुप्ता के मुताबिक, मांनजलपुर पुलिस की टीम ने सुसनेन सर्कल के पास निगरानी के दौरान गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों में नाबालिग भी शामिल

पकड़े गए आरोपियों में देवराज उर्फ देवा भूरिया सोलंकी, कबीर उर्फ लल्लू जशवंत सोलंकी और एक 16 वर्षीय नाबालिग शामिल है। चार अन्य आरोपी दुर्जन बाबा, राजपाल चंडुल पारधी, योगेश मंगेल सोलंकी और बाली उर्फ उर्वेश पवार फरार हैं। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के उज्जैन, मनसौर और सुवासरा के रहने वाले हैं।

क्या है गैंग की निशानी

इन आरोपियों की खास पहचान है कि इन लोगों के सीने पर चामड चिड़िया (चमगादड़) का टैटू बना है। यह उनकी गैंग की निशानी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दिनभर ये आरोपी गुब्बारे बेचकर इलाके की रेकी करते और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज

गैंग के खिलाफ पहले भी मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वडोदरा के मांनजलपुर और मकरपुरा इलाकों में हुई चार चोरियों का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के औजार और करीब पांच हजार रुपये का सामान बरामद किया है। फरार आरोपियों की तलाश में मानजलपुर पुलिस की टीम मध्य प्रदेश रवाना हो गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ