गुजरात में तालिबानी सजा, थाने में प्राइवेट कर्मचारी ने आरोपी के सिर से उखाड़े बाल, वीडियो वायरल

गुजरात में आरोपी से शर्मनाका व्यवहार सामने आया है। पुलिस स्टेशन में बेरहमी से एक मामले में आरोपी युवक के बाल उखाड़ने का वीडियो वायरल हुआ है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

gujrat ke gandhigram ne yuvak ke baal naunche

गुजरात के गांधीग्राम थाने में बाल नोंचने का वीडियो वायरल

Gujarat News: थानों में पुलिस की थर्ड डिग्री सजा तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन गुजरात पुलिस ने थर्ड डिग्री सजा की भी हदें पार कर दीं। गुजरात के गांधीनगर थाने में एक युवक के सिर के बाल उखाड़े गए। इसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई। एक आरोप में गांधी पुलिस ने आरोपी को रातों रात पकड़ कर सुर्खियां बटोरीं। थाने में लाने के बाद आरोपी के साथ तालिबान जैसे व्यवहार किया गया। वीडियो में दिखा रहा कि कुर्सी पर बैठा एक आदमी युवक के बाल खींच खींच कर उखाड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल थाना था लेकिन बाल खींचने वाला व्यक्ति पुलिसकर्मी नहीं था। वह थाने में ही काम करने वाला कोई प्राइवेट कर्मचारी था।

विज्ञापन

हंसते हुए उखाड़े बाल

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बाल उखाड़ने से आरोपी रो रहा है, चिल्ली रहा है। बाल उखाड़ने का असर से उसके माथे तक की खाल खिंच रही है। लेकिन बाल उखाड़ने वाला हंसता हुआ दिखाई दे रहा है। बाल उखाड़-उखाड़कर पास रखे एक कूड़ेदान में डाले जा रहे हैं। पास खड़ा कोई साथी घटना की वीडियो बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग फैक्ट्री का हुआ था खुलासा

एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने गुजरात के वलसाड जिले में वापी में एक गुप्त MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई में करीब 25 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। साथ ही एटीएस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ATS को मौके से बड़ी मात्रा में केमिकल्स, उपकरण और तैयार नशीले पदार्थ मिले थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ