हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूरत में 25 करोड़ के हीरे चोरी, चोरों ने 3 छुट्टियों के बीच फिल्मी स्टाइल में की वारदात

सूरत में कपोद्रा इलाके में स्थित डीके एंड सन्स डायमंड कंपनी से 25 करोड़ रुपये के हीरे चोरी हो गए हैं। कंपनी मालिक को घटना का पता चला तो उनके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरों ने ऑफिस के बाहर लगा एक कैमरा और ऑफिस के अंदर लगे दो कैमरे तोड़ दिए।

विज्ञापन
सूरत में तिजोरी काटकर हीरे चोरी।

गुजरात के सूरत में कपोद्रा इलाके में स्थित डीके एंड सन्स डायमंड कंपनी से 25 करोड़ रुपये के हीरे चोरी हो गए हैं। कंपनी मालिक को घटना का पता चला तो उनके होश उड़ गए। मालिक ने पुलिस को बताया कि चोरों ने गैस कटर से तिजोरी काटकर उसमें रखे हीरे और 5 लाख रुपये की नकदी चोरी की है। वारदात के बाद चोर सीसीटीवी की DVR भी अपने साथ ले गए। पीड़ित कंपनी मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

गेस कटर से 3 लेयर तिजोरी काटी

सूरत की डीके एंड सन्स डायमंड कंपनी में हुई 25 करोड़ की हीरा चोरी में चोरों की चालाकी के नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि चोरों ने सबसे पहले फैक्ट्री के बाहर लगे फायर अलार्म को तोड़ दिया था, ताकि गैस कटर चलाने के दौरान आवाज होने पर अलार्म बज न सके। कंपनी में प्रवेश के लिए केवल एक ही दरवाजा था। चोरों ने लकड़ी का वह दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद ऑफिस में घुसने के लिए उन्होंने शीशे (कांच) भी निकाल दिए। चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से गैस कटर का इस्तेमाल करके तीन परतों वाली तिजोरी को काटा है। तिजोरी में 12 इंच बाय 10 इंच का बड़ा छेद (गोहा) कर उसमें से हीरे और नकदी निकाल ली।

चोरों ने छुट्टियों का उठाया फायदा

जानकारी के अनुसार, कंपनी में 15 से 17 अगस्त तक जन्माष्टमी की छुट्टियां थीं। 18 अगस्त की सुबह जब कंपनी मालिक पहुंचे तो तिजोरी टूटी हुई और सामान गायब मिला। तिजोरी को गैस कटर मशीन से काटकर रफ डायमंड और नकदी चोरी कर ली गई।

विज्ञापन

CCTV और DVR भी तोड़कर ले गए साथ

बताया जा रहा है कि अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरों ने ऑफिस के बाहर लगा एक कैमरा और ऑफिस के अंदर लगे दो कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद पूरा CCTV DVR निकालकर साथ ले गए, ताकि वारदात का कोई सबूत न बच सके। पुलिस का कहना है कि चोरों ने चोरी की इस वारदात को बेहद योजनाबद्ध और पेशेवर तरीके से अंजाम दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में DCP आलोक कुमार ने कहा कि क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना दी गई है। पूछताछ करने पर पता चला है कि 25 करोड़ से ज्यादा का माल और नकदी चोरी हुई है। कंपनी मालिक की रसीदें और रिकॉर्ड वेरिफाई कर FIR दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola