गुजरात सरकार की तरफ से राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत राज्य में नए-नए रोड प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। इसके साथ ही मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विकास किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुजरात की डायमंड सिटी सूरत के रेवले स्टेशन पर भी विकास कार्य किया जा रहा है। दरअसल, सूरत रेलवे स्टेशन पर अल्ट्रा मॉडर्न डिजिटल लाउंज विकसित किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर बन रहे इस डिजिटल लाउंज में सारी सुविधाएं एयरपोर्ट जैसी होंगी।
यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
मालूम हो कि ये डिजिटल लाउंज सूरत समेत मुंबई सेंट्रल, बोरीवली और वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भी बनाने की योजना है। सूरत रेलवे स्टेशन पर बनने वाले इस डिजिटल लाउंज में एक समय पर एक साथ 40 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इसमें यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी मोबाइल चार्जिंग स्टेशन और वाई-फाई जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे डिजिटल लाउंज में ठहरने वाले यात्रियों को एडवांस वर्कप्लेस जैसा माहौल मिलेगा।
कहां तक पहुंचा प्रोजेक्ट का काम?
डिजिटल लाउंज के निर्माण के लिए सूरत रेलवे स्टेशन पर जगह पहले ही चुन ली गई है। इसके साथ ही लाउंज को लेकर प्लानिंग भी शुरू कर दी गई है। खबर है कि इस डिजिटल लाउंज के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे जल्दी ही वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सूरत में बनने वाला डिजिटल लाउंज बाकी स्टेशनों के मुकाबले काफी बड़ा होगा।
यह भी पढ़ें: Gujarat LIVE Updates: 26 मई को प्रधानमंत्री मोदी आएंगे कच्छ, मिर्जापुर में जनसभा को करेंगे संबोधित
क्या है इस डिजिटल लाउंज का उद्देश्य?
सूरत के डिजिटल लाउंज में एक साथ 40 लोग सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। वहीं, बाकी रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लाउंज में 20 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस डिजिटल लाउंज को बनाने का उद्देश्य उन लोगों को एक प्रोफेशनल और वर्कप्लेस जैसा माहौल देना है जो बिजनेस पर्पस के लिए यात्रा कर रहे हैं। इससे वे अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए भी आराम से अपने ऑफिस का काम कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
1 day agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
2 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
3 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
4 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
5 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
6 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
7 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
8 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
9 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines