सूरत में बड़ा हादसा, 6 मंजिला इमारत गिरने से 15 घायल; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Gujarat Building Collapsed News: गुजरात के सूरत शहर में एक जर्जर इमारत गिर गई है। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अभी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पाली गांव में हादसा हुआ है।

GUJARAT

सूरत में बिल्डिंग गिरी।

Surat Building Collapsed: गुजरात के सूरत शहर के साथ लगते पाली गांव में एक बिल्डिंग गिरने से 15 लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पहुंचीं। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि इमारत काफी पुरानी थी, जो जर्जर हो चुकी थी। मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।

विज्ञापन

विदेशी महिला है बिल्डिंग की मालकिन

बताया जा रहा है कि 15 घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक मलबे में 5 से 6 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबा हटाने के साथ ही फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं। इस 6 मंजिला इमारत में 35 कमरों में लोग किराये पर रह रहे थे। इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी। इस बिल्डिंग की मालकिन विदेशी महिला बताई जा रही है। किराये पर रूम देने के लिए उसने एक व्यक्ति को हायर कर रखा था।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिछले कुछ दिन से सूरत में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण सचिन जीआईडीसी इलाके में पड़ती यह बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग गिरने का पता आसपास के लोगों को धमाके से लगा। लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की। प्रशासन को भी हादसे की सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के कर्मी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर दिया है। कुछ लोग बिल्डिंग गिरने के समय बाहर निकल आए थे। फिलहाल मलबा हटाने का काम तेजी से हो रहा है। घटना के समय कुछ लोग बाहर काम पर गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ