गुजरात के स्कूलों में स्टूडेंट्स को मिली ये छूट, सर्दी से मिलेगी राहत!

Gujarat Schools: गुजरात के शिक्षा विभाग ने बच्चों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें बच्चे कोई भी विंटर वियर पहनकर स्कूल जा सकते हैं।

School Students in India
विज्ञापन

Gujarat Schools: सर्दी का मौसम बच्चों के लिए आफत बन गया है। जहां एक ओर ठंडी हवाएं परेशानी बढ़ा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रदूषण जीना मुहाल कर रहा है। इस बीच स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए गुजरात शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत निजी स्कूलों में बच्चों को एक निश्चित रंग के गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंसेरिया ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल बच्चों को निश्चित गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। छात्रों को सर्दियों में आरामदायक कपड़े पहनने की अनुमति दी गई है।

निश्चित रंग के गर्म कपड़े पहनने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे स्कूल

स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि अगर बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म के अलावा भी घर से कोई गर्म कपड़े लाएं तो उसे स्वीकार करें। विद्यार्थियों को एक निश्चित रंग के गर्म कपड़े पहनने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। अगर कोई स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के खिलाफ गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि अगर कोई स्कूल छात्रों पर दबाव डालता है तो इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को की जा सकती है।

Advertisment

नई गाइडलाइन जारी 

इसके अलावा गुजरात शिक्षा विभाग ने छात्रों को टूर पर ले जाने के लिए भी गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत स्कूलों को बच्चों को टूर पर ले जाने के लिए अभिभावकों को जानकारी देनी होगी। साथ ही टूर में जाने के लिए किसी भी स्टूडेंट को मजबूर नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा एक समिति बनानी होगी। जिसमें टूर की जानकारी जिला शिक्षाधिकारी, शासनाधिकार और जिला प्राथमिक शिक्षाधिकारी को देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में ऑनलाइन क्लासेज

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दी की वजह से स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी हैं। दिल्ली-एनसीआर की हवा काफी जहरीली हो गई है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के निशान तक पहुंच चुका है। जिसे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ