---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

VIDEO: शख्स पर ऐसा छाया भक्ति का रंग, राम मंदिर कार्यक्रम की थीम पर पेंट करा दी जगुआर

गुजरात के रहने वाले एक शख्स ने राम मंदिर कार्यक्रम की थीम पर अपनी जगुआर को पेंट करा दी। शख्स सूरत से अयोध्या की यात्रा पर निकला है।

---विज्ञापन---

Ram Mandir Inauguration Man Paint His Jaguar On Ram Mandir Event Theme: धर्म नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य उद्घाटन होगा। इसे लेकर लोगों में उत्सव का माहौल है। लोग अपने प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए उत्सुक हैं। इस समय पूरा देश राममय हो गया है। लोग अपने-अपने तरीके से अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात के रहने वाले एक शख्स ने अपनी लग्जरी कार जगुआर को राम मंदिर कार्यक्रम की थीम पर पेंट कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

सिद्धार्थ दोषी का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

जगुआर को राम मंदिर कार्यक्रम की थीम पर पेंट करने वाले शख्स का नाम सिद्धार्थ दोशी है। उन्होंने अपनी कार को भगवा रंग में रंग दिया है। उनकी कार के आगे भगवान श्री राम का झंडा लगा हुआ है। कार के बोनट पर राम मंदिर की संरचना बनाई गई है। वहीं, किनारों पर भगवान राम और रामायण की तस्वीरें हैं। इसके साथ ही, कार में संस्कृत के श्लोक भी लिखे हुए नजर आ रहे हैं। इस लग्जरी कार में राम दरबार और पवनपुत्र हनुमान को भी दिखाया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: VIDEO : दिल्ली से अयोध्या जा रही फ्लाइट में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, पैसेंजर्स ने गाया- श्रीराम जय राम.. जय जय राम

सूरत के रहने वाले हैं सिद्धार्थ दोशी

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ दोशी सूरत के रहने वाले हैं। वे अयोध्या की तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने इस दौरान अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। एक पोस्ट में दोशी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

जी-20 समिट की थीम पर भी पेंट करा चुके हैं जगुआर

आपको बता दें कि दोशी ने इससे पहले पिछले साल हुए जी-20 समिट के दौरान अपनी कार को जी-20 प्रेसिडेंसी की थीम में पेंट करा लिया था। उनका कहना था कि G20 समिट की मेजबानी करना देश के लिए गर्व की बात है। वे सूरत से दिल्ली तक कार चलाकर आए थे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Weather Update Today: राम मंदिर उद्घाटन के दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

First published on: Jan 22, 2024 06:15 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola