Rajkot TRP Game Zone Fire Accident Accused: गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में लगी आग में 12 बच्चों समेत 28 लोग जिंदा जलकर मर गए, इसकी वजह 2 लोग हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम युवराज सिंह सोलंकी और नितिन जैन हैं। युवराज गेम जोन का मालिक है और नितिन मैनेजर था, जो लोगों की जान बचाने की बजाय अपनी जान बचाकर भाग गया था। वहीं युवराज ने गेम जाने तो शुरू किया, लेकिन फायर NOC लेने में लापरवाही बरती।
तीसरा आरोपी वेल्डिंग का काम करने वाला राहुल राठौड़ है, जो लकड़ियां और प्लाई के टुकड़ों के पास बैठकर वेल्डिंग कर रहा था। वह अपनी जान बचाकर भाग गया, लेकिन 28 लोग इनकी वजह से जिंदा जल गए। राहुल फरार है, IG अशोक कुमार यादव ने उसे हर हाल में तलाश लाने के आदेश पुलिस टीमों को दिए हैं। वहीं प्रदेशभर के वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से भी इनकार कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने नोटिस जारी करके ऐलान किया। साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
यह भी पढ़ें:Rajkot Fire: 28 जानें बच सकती थीं अगर…जिंदा बचे चश्मदीद ने बयां की खौफनाक अग्निकांड की आंखोंदेखी
गेम जोन में अग्निकांड के कारण
- गेम जोन जिस बिल्डिंग में बना था, वह टीन और फाइबर का बना था, जिसने आग पकड़ ली।
- एग्जिट का एक ही रास्ता था। इमरजेंसी गेट और वेंटिलेशन नहीं होने से लोगों की जान गई।
- छुट्टी का दिन था और 99 रुपये में एंट्री की स्कीम के कारण ज्यादा लोग गेम जोन में आए थे।
- गेम जोन में वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसकी चिंगारी भड़कने से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ।
- गेम जोन के अंदर गो रेसिंग कार चलाने के लिए करीब 5 हजार पेट्रोल और डीजल भी था।
- आग लगते ही जान बचाकर मैनेजर, कर्मचारी भाग गए। लोगों को कोई गाइड नहीं कर पाया।
- बेहोश हो चुके लोगों को बाहर निकालने के लिए फायर कर्मी अंदर नहीं जा पाए, वे जिंदा जल गए।
- रबड़ ओर रेक्सिन के फर्श, टायरों और शेड में लगे थर्मोकोल शीटों ने गेम जोन को भट्ठी बना दिया था।
यह भी पढ़ें:7 नवजात जिंदा जले, लाशें देख मां-बाप बेहोश; दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग
DNA सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
IG अशोक कुमार यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने TRP गेम जोन का DVR जब्त किया है, जिसमें वेल्डिंग से चिंगारी भड़कने से आग लगने की फुटेज मिली है। चिंगारी की वजह से लकड़ियां सुलगीं और आग लग गई। मारे गए लोगों के 25 DNA सैंपल जांच के लिए गांधीनगर की लैब में भेज दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट अगले 2 दिन में जाएगी। शवों को एम्स के कोल्ड स्टोरेज में रखा है, कुछ लाशें सिविल अस्पताल में रखी हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी घायलों से मिलने राजकोट एम्स पहुंचे। उन्होंने मृतकों के लिए 4-4 लाख और घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें:11 श्रद्धालुओं की मौत, खून से सनी लाशें सड़क पर बिखरीं; बस के ऊपर पलटा ट्रक, UP के शाहजहांपुर में हादसा
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
10 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines