7 नवजात जिंदा जले, लाशें देख मां-बाप बेहोश; दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग

Delhi Baby Care Center Fire Incident: दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजात जिंदा जलकर मर गए। 5 की हालत नाजुक बनी हुई है। एक नवजात वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। नवजातों के मां-बाप में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।

Delhi Vivek Vihar Baby Care Center Fire Burnt Alive New Born Babies

बेबी केयर सेंटर में धुंआ उठते ही अफरा तफरी मच गई थी।

विमल कौशिक, दिल्ली

विज्ञापन

Delhi Vivek Vihar Baby Care Center Fire: गुजरात के राजकोट में जहां गेमजोन में भीषण आग लगने 12 बच्चों समेत 28 लोग जिंदा जलकर मर गए, वहीं बीती रात दिल्ली के विवेक विहार में भी भीषण अग्निकांड हुआ। एक बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लग गई थी, जिसमें जिंदा जलकर 7 नवजातों की मौत हो गई है। बाकी 5 की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

बीती रात बचाव अभियान चलाते हुए आग के बीच से 12 नवजात निकाले गए थे, लेकिन वे बुरी तरह झुलस गए थे और उन्होंने आज सुबह दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नवजातों की मौत होने की खबर मिलते ही सभी के परिवारों में कोहराम मच गया। आग रात करीब साढ़े 11 बजे लगी थी और फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियों ने कई घंटों बाद इस पर काबू पाया था।

दिल्ली पुलिस ने बेबी केअर न्यू बॉर्न हॉस्पिटल के मालिक नवीन के खिलाफ FIR दर्ज की है। IPC की धारा 336, 304A और 34 के तहत केस दर्ज हुआ है। फायर NOC हॉस्पिटल के पास थी या नहीं, उसकी जांच की जा रही है। हॉस्पिटल मालिक अभी फरार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आग लगने के कारण पता नहीं चले

वहीं दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया बेबी केयर सेंटर में आग लगने की जानकारी मिली थी। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बी ब्लॉक में हादसा हुआ। जानकारी मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने पहले ही बचाव अभियान शुरू कर दिया था। केयर सेंटर के कर्मी फायर उपकरणों से आग बुझाने में जुटे थे। दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।

सेंटर से निकालने गए नवजातों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया था, लेकिन 7 नवजातों की मौत होने से काफी दुख हुआ। उनके मां-बाप तो बच्चों की हालत देखकर बदहवास हो गए थे। एक मां तो बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन नवजातों के परिजनों का बुरा हाल है। उनमें आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। आग लगने के कारण पता नहीं चले हैं।

विज्ञापन

पड़ोस वाली बिल्डिंग और वाहनों में भी आग लगी

जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी के अनुसार, बेबी केयर सेंटर जिस बिल्डिंग में था, वह पूरी जलकर राख हो गई। उसके साथ वाली इमारत को भी आग से काफी नुकसान हुआ। वहीं सेंटर के बाहर खड़े लोगों के वाहन भी जलकर राख हो गए। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसमें ऊपर की मंजिलों को भी कुछ ही मिनटों में अपनी चपेट में ले लिया था। सेंटर के पीछे की खिड़कियां तोड़कर नवजातों को रेस्क्यू किया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया था।

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में लाग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है। आग लगने के कारण सेंटर में इस्तेमाल किए जाने वाले ऑक्सीजन के सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए थे, जिन्होंने आग को और भड़काया। एक सिलेंडर सेंटर से 100 मीटर दूर ITI के कैंपस में पड़ा मिला। आग लगने के कारणों की तलाश जारी है। अगर लापरवाही बरते जाने के सबूत मिले तो बेबी केयर सेंटर के मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सेंटर में काम करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ कर्मियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ