28 लोगों के 'कातिल' ये 2 लोग; 5 कारणों से हुआ भीषण अग्निकांड, राजकोट गेम जोन हादसे की जांच में बड़ा खुलासा

Rajkot TRP Game Zone Fire Update: गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में हुए भीषण अग्निकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी वेल्डिंग करने वाला फरार है। कुछ अन्य कर्मियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Rajkot TRP Game Zone Fire Incident Accused

Rajkot TRP Game Zone Fire Incident Accused Yuvraj Singh Solanki, Nitin Jain

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident Accused: गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में लगी आग में 12 बच्चों समेत 28 लोग जिंदा जलकर मर गए, इसकी वजह 2 लोग हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम युवराज सिंह सोलंकी और नितिन जैन हैं। युवराज गेम जोन का मालिक है और नितिन मैनेजर था, जो लोगों की जान बचाने की बजाय अपनी जान बचाकर भाग गया था। वहीं युवराज ने गेम जाने तो शुरू किया, लेकिन फायर NOC लेने में लापरवाही बरती।

विज्ञापन

तीसरा आरोपी वेल्डिंग का काम करने वाला राहुल राठौड़ है, जो लकड़ियां और प्लाई के टुकड़ों के पास बैठकर वेल्डिंग कर रहा था। वह अपनी जान बचाकर भाग गया, लेकिन 28 लोग इनकी वजह से जिंदा जल गए। राहुल फरार है, IG अशोक कुमार यादव ने उसे हर हाल में तलाश लाने के आदेश पुलिस टीमों को दिए हैं। वहीं प्रदेशभर के वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से भी इनकार कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने नोटिस जारी करके ऐलान किया। साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

विज्ञापन

गेम जोन में अग्निकांड के कारण

  • गेम जोन जिस बिल्डिंग में बना था, वह टीन और फाइबर का बना था, जिसने आग पकड़ ली।
  • एग्जिट का एक ही रास्ता था। इमरजेंसी गेट और वेंटिलेशन नहीं होने से लोगों की जान गई।
  • छुट्टी का दिन था और 99 रुपये में एंट्री की स्कीम के कारण ज्यादा लोग गेम जोन में आए थे।
  • गेम जोन में वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसकी चिंगारी भड़कने से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ।
  • गेम जोन के अंदर गो रेसिंग कार चलाने के लिए करीब 5 हजार पेट्रोल और डीजल भी था।
  • आग लगते ही जान बचाकर मैनेजर, कर्मचारी भाग गए। लोगों को कोई गाइड नहीं कर पाया।
  • बेहोश हो चुके लोगों को बाहर निकालने के लिए फायर कर्मी अंदर नहीं जा पाए, वे जिंदा जल गए।
  • रबड़ ओर रेक्सिन के फर्श, टायरों और शेड में लगे थर्मोकोल शीटों ने गेम जोन को भट्ठी बना दिया था।

यह भी पढ़ें:7 नवजात जिंदा जले, लाशें देख मां-बाप बेहोश; दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग

विज्ञापन

DNA सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

IG अशोक कुमार यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने TRP गेम जोन का DVR जब्त किया है, जिसमें वेल्डिंग से चिंगारी भड़कने से आग लगने की फुटेज मिली है। चिंगारी की वजह से लकड़ियां सुलगीं और आग लग गई। मारे गए लोगों के 25 DNA सैंपल जांच के लिए गांधीनगर की लैब में भेज दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट अगले 2 दिन में जाएगी। शवों को एम्स के कोल्ड स्टोरेज में रखा है, कुछ लाशें सिविल अस्पताल में रखी हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी घायलों से मिलने राजकोट एम्स पहुंचे। उन्होंने मृतकों के लिए 4-4 लाख और घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे का ऐलान किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ