Rajkot News: स्कूल में 8वीं की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, माता-पिता ने मैनेजमेंट पर लगाया ये आरोप
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Rajkot News: राजकोट में स्कूल के अंदर 8वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा के माता-पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए स्कूल प्रबंधन को दोषी ठहराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला श्री अमृतलाल वीरचंद जसानी विद्यामंदिर स्कूल का है।
स्कूल की प्रिंसिपल स्मिताबेन के अनुसार, स्कूल में मौजूद छात्रा रिया सोनी अचानक गिर गई। इसके बाद क्लास के छात्र-छात्राओं और टीचर्स की मदद से छात्रा को उठाया गया। रिया ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में छात्रा की मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।
और पढ़िए – Mumbai-Goa Highway पर दो हादसों में 13 लोगों की मौत; रायगढ़ में 9 और कांकीवली में 4 लोगों की मौत
मृत छात्रा रिया के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी बिलकुल ठीक थी और उसे कोई बीमारी नहीं थी। छात्रा के माता-पिता ने कहा कि डीपीईओ के निर्देशानुसार स्कूल ने अपना समय सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक बदल दिया होता, तो उसकी मौत नहीं होती। साथ ही कहा कि प्रबंधन की ओर से निर्धारित स्वेटर बच्चों को शीत लहर में बचाने के लिए पर्याप्त नहीं थे।
वहीं, राजकोट जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (DPEO) को लिखे एक पत्र में श्री अमृतलाल वीरचंद जसानी विद्यामंदिर स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा ने बेचैनी की शिकायत की। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। डॉक्टरों ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि रिया की मौत शीत लहर की वजह से हुई। छात्रा के खून के नमूने एफएसएल भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि एफएसएल विसरा परीक्षण भी करेगा और उसके बाद ही मौत के असली कारण की पुष्टि हो सकेगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: