---विज्ञापन---

10 मजदूरों की मौत, खदान में लैंड स्लाइड; भारी बारिश के कारण मिजोरम में हुआ भीषण हादसा

Landslide Killed People: पत्थरों की खदान में लैंड स्लाइड होने से मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। हादसा मिजोरम में भारी बारिश के कारण हुआ। रेस्कयू ऑपरेशन जारी है। मजदूरों की लाशें निकाली गई हैं, वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

---विज्ञापन---

Mizoram Aizawl Stone Mine Landslide: पूर्वी राज्य मिजोरम में आज लैंड स्लाइड हो गया। आइजोल शहर में भारी बारिश के कारण पत्थर की खदान धंस गई, जिसमें काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। 10 मजदरों की मौत हो गई है। कई मजदूर मलबे के नीचे दबे हैं। बचाव अभियान जारी है और 2 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते खदास धंस गई।

 

---विज्ञापन---

बचाव अभियान जारी, लोगों में भारी आक्रोश

हादसा शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच वाले इलाके में खुदी खदान में हुआ। खदान धंसते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई थी, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही NDRF और प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंची। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है, क्योंकि लोगों में आक्रोश है। वे अपने परिजनों को निकालने की गुहार लगा रहे हैं।

---विज्ञापन---

अलर्ट के बावजूद कराया जा रहा था काम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है। हुनथर में नेशनल हाईवे-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। बारिश के कारण प्रदेश के कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके खदान में काम कराया जा रहा था। इस वजह से भी लोगों में आक्रोश है और वे खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

खबर अपडेट की जाएगी…

First published on: May 28, 2024 10:36 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola