5 Major Accident of Gujarat: राजकोट के गेम जोन में भीषण आग लगने से 12 बच्चों समेत 24 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जीवित बचे शख्स ने बताया कि गेम जोन में लगे एसी में जोर से ब्लास्ट हुआ इसके बाद देखते ही देखते 30 सैकंड में पूरा गेज जोन जलकर खाक हो गया। इस बीच पुलिस ने गेम जोन के मालिक को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसर टीआरपी गेम जोन की फायर एनओसी रिन्यू नहीं हुई थी। वहीं सरकार ने राज्य के सभी गेम जोनों को बंद करने का आदेश दिया है। सरकार ने इसके साथ ही मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है और जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया है। ऐसे में आइये जानते हैं गुजरात की वो बड़ी घटनाएं जिनमें कई लोगों ने जान गंवाई।
2. 18 जनवरी 2024 को वडोदरा में एक बड़ी त्रासदी हुई जब हरणी झील में एक नाव पलट गई। इस झील में नाव पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई जिसमें 15 बच्चे और 2 टीचर शामिल थे। इस हादसे में 10 बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 18 लोगों के मामला दर्ज किया था और एसआईटी गठित की थी।
3. गुजरात का तीसरा बड़ा हादसा 30 अक्टूबर 2022 को मोरबी शहर के मच्छू नदी पर हुआ। जब इस नदी पर बना झूला पुल ढह गया। इस हादसे में 141 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें कई मासूम बच्चों की जान भी गई थी। इस हादसे में 300 से ज्यादा लोग डूब गए थे। इस हादसे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को अरेस्ट किया था। पीएम मोदी ने भी हादसे के एक दिन बाद घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया था। पीएम ने इस दौरान पीड़ितों से भी मुलाकात की थी।
4. इस अग्निकांड से पहले गुजरात के सूरत में स्थित तक्षशिला कोचिंग सेंटर में आग लग गई थी। जब आग लगी उस समय कई छात्र बिल्डिंग में थे। इस हादसे में 22 छात्रों की जान चली गई। प्रशासन ने हादसे के बाद 14 लोगों को अरेस्ट किया था। आग बिल्डिंग के मुख्य गेट पर लगी थी ऐसे में कई छात्र जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए थे।
5. गुजरात के सूरत में स्थित कोसांबा इलाके में 18 जनवरी 2021 को एक डंपर ने 20 लोगों को कुचल दिया था। इस हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई थी। जान गंवाने सभी मजदूर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले थे और रात्रि में फुटपाथ पर आराम कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः महज 30 सेकेंड्स में मासूमों के लिए ‘लाक्षागृह’ बन गया Game Zone, रखे हुए थे पेट्रोल-डीजल के कैन
ये भी पढ़ेंः Rajkot Fire: वीकेंड पर मस्ती करने पहुंचे थे गेम जोन, राख में बदल गए कई परिवारों के अरमान
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
9 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines