महज 30 सेकेंड्स में मासूमों के लिए 'लाक्षागृह' बन गया Game Zone, रखे हुए थे पेट्रोल-डीजल के कैन

Rajkot Fire Accident: गुजरात के राजकोट में एक गेम जोन में भीषण आग लगने की वजह से बहुत ही बड़ा हादसा हुआ है। आग अब तक 24 मासूमों को लील चुकी है। मामले की जांच अभी होनी है, लेकिन मामले में बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है।

Rajkot Fire

Rajkot Fire

Rajkot Game Zone Fire: गुजरात के राजकोट में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। एक टीआरपी गेमजोन में आग लगने की वजह से अब तक 24 बच्चों की मौत की दर्दनाक खबर सामने आ रही है। हादसा इतना बड़ा है कि 5 किलोमीटर की दूरी से भी आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। अब इस भीषण हादसे में हद दर्जे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि गेमजोन के एंट्री गेट पर रेनोवेशन का काम चल रहा था। यही नहीं, वहां पर पेट्रोल डीजल के कैन भी वहां रखे हुए थे।

विज्ञापन

दिव्य भास्कर के मुताबिक बच्चों समेत वहां मौजूद लोगों को संभलने का ही मौका नहीं मिला। महज 10 सेकेंड्स में आग ने भीषण रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग अचानक से फैली और किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। चंद सेकेंड्स में आग विकराल हो गई। स्टाफ ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उस पर कंट्रोल करना असंभव हो गया था।

विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने इस भयावह घटना के बारे में बताते हुए कहा कि महज 30 सेकेंड्स में पूरे GameZone में आग फैल चुकी थी। वहां पर पेट्रोल-डीजल की कैन भी थी, जिसे लोगों ने वहां से हटाना शुरू कर दिया। यही नहीं, वहां पर गैस की बोटल भी रखी थी।

विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन की वजह से गेट पूरी तरह खुला नहीं था

गेमजोन के एंट्री गेट पर रेनोवेशन का काम चलने की वजह से भी बचाव कार्य में परेशानी हुई। गेमजोन के पीछे प्लाई लगी हुई थी और सड़क भी डाइवर्ट की हुई थी। जहां पहले एंट्री गेट था, वहां कंस्ट्रक्शन चल रहा था।

विज्ञापन

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एक के बाद एक करके शव अस्पताल लाए जा रहे हैं। वहीं, 10 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है। घटनास्थल पर आग लगते ही चीख पुकार मच गई। गेम जोन की हर दिशा में धुएं के गुब्बार निकलते देखे गए। वीकेंड पर बहुत से लोग अपने बच्चों को यहां लेकर आए थे। शायद ही किसी ने सोचा हो कि इतना विभत्स हादसा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि गेम जोन के दस्तावेजों में भी खामियों की बात सामने आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ