PM Modi Inaugurated C-295 Aircraft Complex In Vadodara: गुजरात में एक नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हो गई है, वायुसेना के C-295 परिवहन विमान के निर्माण का नया पता अब वडोदरा है। पीएम नरेंद्र मोदी और पेड्रो सांचेज ने भारत के पहले C-295 विमान फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन किया।
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शनी देखी। हर गुजराती को गर्व करने वाली बात यह है कि पहली बार इस विमान का निर्माण यूरोप के बाहर होने जा रहा है। हर गुजराती को गर्व करने वाली बात ये है कि पहली बार इस विमान का निर्माण यूरोप के बाहर होने जा रहा है, इसे भारत की टाटा कंसोर्टियम और एयरबस मिलकर बनाएंगे।
इस विमान का निर्माण भारत की टाटा कंसोर्टियम और एयरबस मिलकर करेंगे। हालांकि, विमान के पार्ट्स इंस्टालेशन और टेस्टिंग से लेकर डिलीवरी तक का सारा काम टाटा ही संभालेगा। यह विमान भारतीय वायुसेना के एवरो-748 की जगह लेगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 22 हजार करोड़ रुपये है।
घर पर विमान का निर्माण
वायुसेना के C-295 परिवहन विमान का निर्माण वडोदरा में किया जाएगा, जिसमें 56 में से 16 विमान स्पेन से तैयार होंगे। अगस्त 2025 तक 16 विमानों की डिलीवरी हो जाएगी। टाटा प्लांट से 14 हजार से ज्यादा स्वदेशी पार्ट्स का प्रोडक्शन किया जाएगा। विमान की फाइनल असेंबलिंग वडोदरा (Final Assembling Vadodara) लाई जाएगी। 40 विमानों की डिलीवरी सितंबर 2026 से 2031 के बीच की जाएगी।
वडोदरा को क्या फायदा होगा?
इस प्रोजेक्ट से वडोदरा को काफी फायदा होगा। वडोदरा एयरपोर्ट ने 35 एकड़ जमीन 5 साल के लिए लीज पर ली है। वडोदरा एयरपोर्ट को सालाना 31 करोड़ की इनकम होगी। इसके लिए 2200 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से सालाना किराया 31.15 करोड़ रुपये तय किया गया है।
विमान सी-295 की विशेषताएं
विमान सी-295 खास है। यह शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। 320 मीटर की दूरी पर ही उड़ान भर सकता है। इससे लद्दाख, कश्मीर, असम और सिक्किम जैसे पहाड़ी इलाकों में मदद मिलेगी। एक साथ 71 सैनिक, पैराट्रूपर्स, 24 स्ट्रेचर ले जा सकते हैं। एक बार में 5 कार्गो पैलेट ले जा सकते हैं। इसके साथ ही यह लगातार 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है।
ये भी पढ़ें- छठ पूजा तक गुजरात के इन रेलवे स्टेशनों पर बैन रहेगी प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
8 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
10 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
11 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
13 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines