AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के नेता ने सोमवार को गुजरात में एक रैली में कहा, “अगर बीजेपी गुजरात के विकास का श्रेय लेती है, तो उन्हें हमें यह भी बताना चाहिए कि मोरबी पुल बनाने के लिए कौन जिम्मेदार है, जिसके गिरने से 140 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आज तक ब्रिज का काम देखने वाली कंपनी के लोग पकड़े नहीं गए पीएम मोदी आप अमीर लोगों से प्यार क्यों करते हैं?
बता दें कि पिछले महीने हुई मोरबी ब्रिज हादसे में कई बच्चों सहित 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के कुछ दिन पहले ही पुल जनता के लिए खोल गया था। ब्रिज के रखरखाव और रिनोवेशन का काम ओरेवा समूह को दिया गया था जो अजंता घड़ियों को बनाने के लिए जानी जाती है।
प्रत्याशियों की सूची को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
ओवैसी ने कहा कि गुजरात में भाजपा लगभग 27 वर्षों से शासन कर रही है। इस बार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की सूची आ चुकी है लेकिन एक भी मुस्लिम को पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया है। ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात कर रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी ने साफ कर दिया है ‘हमको टोपी वालों का साथ नहीं चाहिए।’
बता दें कि 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाने हैं। पहले चरण के लिए एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण के तहत पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
डिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
49 mins agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
49 mins ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines