Gujarat Election 2022: क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा ने ऐसे किया अमित शाह का स्वागत, पत्नी रीवाबा भी रहीं मौजूद
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Gujarat Election 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात पहुंचने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा ने जामनगर हवाई अड्डे पर अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान रवींद्र जडेजा की पत्नी पत्नी रीवाबा ने भी अमित शाह से मुलाकात की। बता दें कि भाजपा ने इस बार रीवाबा को चुनावी मैदान में उतारा है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1594589451782848512
भाजपा ने रीवाबा को जामनगर उत्तर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि रिवाबा ने तीन साल पहले बीजेपी ज्वाइन की थी। 2016 में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से विवाह करने वाली रिवाबा मूल रूप से जूनागढ़ की रहने वाली हैं। रिवाबा का जन्म राजकोट में हुआ है। उनके पिता हरदेव सिंह सोलंकी उद्योगपति है।
रिवाबा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह करणी सेना से भी जुड़ी हैं। रिवाबा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह कांग्रेस के नेता हरी सिंह सोलंकी की भतीजी हैं। उन्हें गुजराती खाना पसंद है। रिवाबा की मां प्रफुल्ल बा सोलंकी रेलवे में काम करती थीं।
बता दें कि गुजरात विधानसभा में कुल करीब 182 विधानसभा सीटें हैं। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। राज्य में पहले चरण में 89 जबकि बाकी के 93 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। गुजरात में कुल करीब 4.91 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: