---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat Election 2022: राहुल गांधी बोले, मोरबी में 150 मरे, पकड़े गए 2, अभी तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

राजकोट: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के मोरबी ब्रिज ढहने के मामले में एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा मोरबी हादसे में 150 लोगों की मौत हो गई थी। यह कोई राजनीतिक मुद्दा […]

---विज्ञापन---

राजकोट: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के मोरबी ब्रिज ढहने के मामले में एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा मोरबी हादसे में 150 लोगों की मौत हो गई थी। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने कहा सवाल उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कार्रवाई केवल इसलिए नहीं हुई कि जिम्मेदारों के भाजपा के साथ अच्छे संबंध हैं।

आगे राहुल गांधी ने कहा जांच एजेंसियों ने दो चौकीदारों को पकड़ा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लेकिन वास्तव में  जो इस हादसे के जिम्मेदार हैं उन लोगों के खिलाफ कुछ नहीं किया। बता दें कि गुजरात विधानसभा में कुल करीब 182 विधानसभा सीटें हैं। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे।

---विज्ञापन---

गौरतलब है पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। राज्य में पहले चरण में 89 जबकि बाकी के 93 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। गुजरात में कुल करीब 4.91 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

First published on: Nov 21, 2022 06:59 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola