Morbi Bridge Collapse: 100 लोगों की क्षमता वाले इस पुल में 300 से 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कुछ सेल्फियां लेने में व्यस्त थे, कुछ ब्रिज को झूला समझकर जान बूझकर हिला रहे थे और तभी अचानक पुल टूट गया। हादसे में 141 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 177 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मृतकों में महिलाएं और 30 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। मामले में पुल का देखभाल करने वाली कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुल के नदी में गिरने की ये हैं वजहें
स्थानीय लोगों की मानें तो कुछ युवा जान बूझकर पुल को हिला रहे थे, ये देखकर हम बीच रास्ते से ही लौट गए। कुछ लोगों ने बताया कि ये घूमने की अच्छी जगह है। दिवाली में यहां के लोगों के घरों में बाहर से लोग आए थे जो रविवार शाम को इस पुल पर घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान पुल टूटकर गिर गया।
एक स्थानीय शख्स ने बताया कि पुल पर 100 लोगों के जाने की क्षमता है लेकिन रविवार शाम को पुल पर करीब 500 लोगों की भीड़ मौजूद थी। इस दौरान पुल लोगों का भार नहीं सह पाया और टूटकर नदी में गिर गया।
जल्दबाजी में चालू किया गया ये ब्रिज
बताया जा रहा है कि मोरबी पुल को मरम्मत के लिए पिछले कुछ महीनों से बंद रखा गया था। मरम्मत के बाद गुजराती नववर्ष यानी 26 अक्टूबर को ही यह दोबारा खुला था। मोरबी के नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह झाला ने दावा किया है कि अधिकारियों की अनुमति के बिना पुल को फिर से खोल दिया गया था।
अनुभवहीन कंपनी को दिया देखरेख का जिम्मा
कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि इस ब्रिज की देखरेख का जिम्मा एक ऐसी कंपनी को दिया था जिसे कोई अनुभव नहीं था। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को ब्रिज के रखरखाव का जिम्मा दिया गया था वह अजंता ओरेवा ग्रुप ऑफ कंपनीज दीवार घड़ी, एलईडी बल्ब और मच्छर मारने का रैकेट बनाती है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए हड़बड़ी में पुल को खोल दिया गया।
टिकट के पैसे वसूले लेकिन लोगों की संख्या नहीं देखी
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पुल का रखरखाव करने वाली कंपनी पुल पर जाने के लिए हर व्यक्ति से 17 रुपए लेती है। उन्होंने दावा किया कि पुल 100 लोगों का वजन एक साथ सह सकता है लेकिन हादसे के वक्त पुल पर 400 से अधिक लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों ने पैसे कमाने के लिए टिकट बांटने पर ध्यान नहीं दिया जिससे पुल पर भार बढ़ गया और वह टूटकर नदी में गिर गया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 day agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
1 day agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
1 day agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
1 day agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
2 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
2 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
3 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
6 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines