Modi Surname Remark: सजा के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर सूरत कोर्ट आज सुनाएगी फैसला
Edited By Om Pratap

Modi Surname Remark
Edited By Om Pratap

Modi Surname Remark
Modi Surname Remark: मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में मिली सजा के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर सूरत सेशंस कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने 23 मार्च को निचली अदालत की ओर से मिली सजा पर रोक लगाने की मांग को लेकर 3 अप्रैल को सेशंस कोर्ट में अपील की थी। राहुल की याचिका पर 13 अप्रैल को सुनवाई हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने फैसले को 20 अप्रैल यानी आज तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।
संभावना है कि सूरत सेशंस कोर्ट आज 11 बजे से लेकर 3 बजे के बीच कभी भी अपना फैसला सुना सकती है। 13 अप्रैल को सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दलील दी गई थी कि निचली कोर्ट से मिली सजा काफी ज्यादा है। इस दौरान शिकायतकर्ता के वकील ने भी अपनी दलीलें रखी थी जिसके बाद एडीजे रॉबिन पॉल मोगेराने फैसले को सुरक्षित रख लिया था।
मामले में शिकायतकर्ता भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने नए आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की ओर से कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। वे सुनवाई के लिए देश के तीन अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यहां पहुंचते हैं। बता दें कि सूरत की सीजेएम कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि केस में 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। 24 मार्च को राहुल गांधी की सांसदी खत्म हो गई थी। हाल ही में उन्हें सांसद के तौर पर मिला तुगलक लेन का बंगला भी खाली करना पड़ा है।
2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार से जुड़े मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में अगर सूरत सेशंस कोर्ट से राहुल की सजा पर रोक लगती है तो उनकी संसदी बहाल होने का रास्ता खुलेगा। वे अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव भी लड़ पाएंगे लेकिन अगर कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो उन्हें हाईकोर्ट का रुख करना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: