हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

समंदर में मिडनाइट ऑपरेशन, पोरबंदर के पास 203 किलो ड्रग्स के साथ 2 ईरानी तस्कर गिरफ्तार

Coast Guard और गुजरात ATS ने Porbandar से 140 नॉटिकल माइल दूर समुद्र में कार्रवाई कर 203 किलो संदिग्ध ड्रग्स पकड़ा. नाव से दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार हुए. जांच में सामने आया कि माल ईरान से भेजकर पंजाब पहुंचाया जाना था.

विज्ञापन

16 फरवरी की रात भारतीय तटरक्षक और गुजरात ATS ने संयुक्त अभियान में एक स्पीडबोट से 203 किलोग्राम संदिग्ध क्रिस्टलीय नशीला पदार्थ जब्त किया. पोरबंदर लाए गए नाव पर विदेशी चालक दल के दो सदस्य भी पकड़े गए.

गुजरात ATS की खुफिया जानकारी पर उत्तर-पश्चिम तटरक्षक क्षेत्र की आईसीजी नौका ने किया गया अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास संदिग्ध विदेशी मछली पकड़ने वाली नाव को रोका. अंधेरे में ह्यूमन और टेक्निकल सर्वेलेंस से नाव पकड़ी गई, जो भागने की कोशिश कर रही थी. और जब जांच हुई तो 203 एक-एक किलो के पैकेट मिले.

सुनील जोशी के अनुसार, ATS को खुफिया जानकारी मिली थी कि ईरान स्थित एक ऑपरेटिव हाजी फिदा पंजाब में अपने संपर्क को ड्रग्स भेजने की योजना बना रहा था. दो दिनों से निगरानी चल रही थी, उसके बाद समुद्र में एक छोटी स्पीडबोट दिखाई दी, जिसे तटरक्षक ने समन्वित तलाशी अभियान के दौरान पकड़ लिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें;8 साल के बच्चे संग गंदी हरकत, नमाज पढ़ाना सिखाने के बहाने छत पर ले गया था आरोपी, जानें कहां की है ये घटना?

दो ईरानी नागरिकों अब्दुल माजिद और अब्दुल सत्तार को नाव पर हिरासत में लिया गया. जांचकर्ताओं ने नोट किया कि इतनी लंबी दूरी छोटी स्पीडबोट से तय करना अत्यंत असामान्य है, जो संकेत देता है कि यह रूट पहले भी इस्तेमाल हो चुका हो सकता है. नाव को ईरानी निर्मित माना जा रहा है और यह सीधे ईरान से रवाना हुई थी.

विज्ञापन

नाव को पोरबंदर लाया गया, जहां जांच व रासायनिक विश्लेषण जारी है. कोस्ट गार्ड और ATS के ज्वाइंट ऑपरेशन ने पहले भी कई बार ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है .

यह भी पढ़ें;साणंद में हाईप्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, डॉक्टर-बिल्डर समेत 81 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola