8 साल के बच्चे संग गंदी हरकत, नमाज पढ़ाना सिखाने के बहाने छत पर ले गया था आरोपी, जानें कहां की है ये घटना?

Gujarat News: गुजरात से बच्चे संग कुकर्म करने वाला गिरफ्तार हो गया है। आरोपी युवक बच्चे को जानता था और बच्चे के परिजन भी युवक का जानते थे। इसी जान पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने शर्मनाक हरकत की।

Child Abuse

घटना को लेकर इलाके में और लोगों में आक्रोश है।

Physical Assault News: गुजरात के अहमदाबाद जिले में 23 साल के युवक ने 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। वारदात एक मस्जिद के अंदर अंजाम दी गई। आरोपी युवक बच्चे को नमाजा पढ़ान सिखाने के बादले छत पर ले गया था, जहां उन्हें मुंह दबाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दानिलिम्दा इलाके की पुलिस को CCTV फुटेज में बच्चा युवक के साथ छत पर जाता दिखा। उसके बाद वह मस्जिद से रोते हुए बाहर की ओर भगता हुआ भी दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिनाख्त करके आरोपी को किया गया गिरफ्तार

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वानी दूधहाट ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को पीड़ित बच्चे के परिजनों ने ही CCTV फुटेज उपलब्ध कराया। CCTV फुटेज में बच्चे के साथ दिखे युवक की पहचान 23 साल के नोमान शेख के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार करके गायकवाड़ हवेली पुलिस थाने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिया गया है। परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई भी की।

परिजनों ने मस्जिद से निकलवाया CCTV फुटेज

असिस्टेंट कमिश्नर के अनुसार, आरोपीय युवक के साथ पीड़ित बच्चा छत पर करीब 20 मिनट रहा। जब बच्चा दौड़ते हुए मस्जिद से बाहर जा रहा था तो आरोपी युवक भी उसके पीछे दौड़ रहा था। बच्चें ने घर जाकर परिजनों को बताया तो वे मस्जिद आए और CCTV चेक करके पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के द्वारा बताई गई बातें भी लिखी हैं। परिजनों ने बताया कि वे शेख को जानते हैं और वह इसी इलाके में रहता है। वह बच्चे को नमाज पढ़ना और कुछ अन्य चीजें सिखाने के बहाने छत पर ले गया था।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बच्चे के साथ इतनी गंदी हरकत धार्मिक परिसर के अंदर अंजाम दी गई है, जो इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर सकती है, लेकिन गनीमत रहही कि लोगों में इस घटनाक्रम को लेकर ज्यादा चर्चा, गुस्सा या विरोध नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ