साणंद में हाईप्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, डॉक्टर-बिल्डर समेत 81 लोग गिरफ्तार

गुजरात के साणंद में प्राइवेट वीकेंड होम पर आयोजित हाईप्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर डॉक्टर, बिल्डर और व्यापारियों समेत 81 लोगों को हिरासत में लिया. मौके से 2.91 करोड़ रुपये का माल और लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं.

Untitled design - 2026-02-05T133014.024

गुजरात के साणंद में प्राइवेट वीकेंड होम पर हाईप्रोफाइल पार्टी पर पुलिस ने रेड मारा. 25वीं मैरेज एनिवर्सरी के नाम पर आयोजित इस थीम पार्टी में डॉक्टर, बिल्डर और व्यापारियों समेत 81 लोग हुक्‍का-दारू के नशे में धुत पकड़े गए.

विज्ञापन

साणंद पुलिस ने 4 फरवरी को देर रात ‘निरवाणा ग्रीन्स वीकेंड होम’ में चल रही महफिल पर दबिश दी. मुंबई के अमित गोपीलाल पचेरिवाला ने अपनी साड़ू आदर्श अग्रवाल की 25वीं शादी की सालगिरह के बहाने यह धूमधाम वाली थीम पार्टी आयोजित की थी.

विज्ञापन

11 टेबल पर केक, हुक्‍का और शराब सर्व की जा रही थी. मेहमान बने अहमदाबाद के बिल्डर, व्यापारी और डॉक्टर के बीच पुलिस पहुंचते ही हड़कंप मच गया. 38 युवतियां और 43 युवक समेत कुल 81 लोग हिरासत में लिये गए . घटना स्थल से 2.91 करोड़ का माल जब्त किया गया जिसमें 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां भी कब्जे में ली गई है. ज्यादातर आरोपी 35-40 साल से ऊपर के हाईप्रोफाइल लोग थे. सभी को साणंद सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया.

विज्ञापन

यह घटना साणंद क्षेत्र में प्राइवेट पार्टियों और नशे के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करती है. पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ