Teacher's Day 2024: मिलिए गुजरात की टिचर दीप्तिबेन जोशी से, जो बच्चों को किताबों से नहीं खिलौनों से पढ़ाती हैं

Gujarat School Teacher Deeptiben Joshi: गुजरात के मेहसाणा जिले के जोताना तालुक के बलसासन प्राइमरी स्कूल की डिप्टी टिचर दीप्तिबेन जोशी बच्चों को किताबो से नहीं बल्कि खिलौनों से पढ़ाती हैं।

Gujarat School Teacher Deeptiben Joshi

Gujarat School Teacher Deeptiben Joshi: आज पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि एक शिक्षक ही है जो बड़े लेवल पर समाज में सकारात्मक बदलाव लाता है। शिक्षक अच्छी और बेहतर शिक्षा के जरिए छात्रों के व्यक्तित्व का विकास कर नए राष्ट्र निर्माण करता है। ऐसी ही एक शिक्षक के बारे में हम आपको बनाते वाले हैं, जो बच्चों को किताबो से नहीं बल्कि खिलौनों से पढ़ाती हैं। हम बात कर रहे हैं टिचर दीप्तिबेन जोशी की।

विज्ञापन

बलसासन प्राइमरी की टिचर दीप्तिबेन जोशी

दीप्तिबेन जोशी गुजरात के मेहसाणा जिले के जोताना तालुक के बलसासन प्राइमरी स्कूल में डिप्टी टिचर है। आज उन्हें शिक्षक दिवस पर राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दरअसल दीप्तिबेन जोशी ने बच्चों को नए तरीके से पढ़ा रही हैं। उन्होंने सामाजिक विज्ञान जैसे बोरिंग सब्जेक्ट को बड़ी ही आसानी से बच्चों को प्यार करवाया है, साथ ही उन्हें यह विषय भी असानी से समझाया है। इसके लिए दीप्तिबेन जोशी ने कोई बड़ा काम न करते हुए खिलौने तैयार कर बच्चों को अनोखे स्टाइल से पढ़ाया हैं।

विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान को मजेदार

टिचर दीप्तिबेन जोशी ने बताया कि, उन्होंने छात्रों को सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों को आसानी से पढ़ाने के लिए सामाजिक विज्ञान के खिलौने तैयार किए हैं। छात्र इन खिलौनों के जरिए से आसानी से बातों को सीख जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कला उत्सव, कला महाकुंभ, खेल महाकुंभ जैसे को-सरकुलर एक्टीविटी में स्कूल के स्टूडेंट अलग-अलग कॉम्पिटिशन में स्टेट लेवल तक हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के साथ-साथ उन्होंने शिक्षक के तौर पर ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

विज्ञापन

मिल चुका है ये सम्मान

बता दें कि जोशी दीप्तिबेन को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार के अलावा चित्रकोट अवॉर्ड-2024, युवा ग्रीन अवॉर्ड-2022, ग्लोबल कॉन्क्लेव एंड अचीवर्स अवॉर्ड, राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड-2022, नारी शक्ति अवॉर्ड-2022, EDUTOR APP-2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार-2021 समेत अलग-अलग सम्मानों से सम्मानित किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ