ISIS Terrorists Arrested: रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में ATS और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने मिलकर एक ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस दौरान, टीम ने 3 ISIS के आतंकियों को गिरफ्तार किया था. उनको लेकर जानकारी सामने आई कि ये आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे, जिसके लिए वह गुजरात हथियार बदलने के लिए आए थे. ताजा जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद जानकारी सामने आई कि इन आतंकियों ने RSS के लखनऊ वाले ऑफिस और दिल्ली में आजादपुर मंडी की रेकी भी की थी.
आजादपुर मंडी और RSS लखनऊ ऑफिस की रेकी
गुजरात में पकड़े गए आतंकियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इनको लेकर बताया जा रहा है कि इन्होंने लखनऊ वाले RSS ऑफिस और दिल्ली की आजादपुर मंडी की थी. ये किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन आतंकियों में से एक हैदराबाद का रहने वाला है और बाकी के दो उत्तर प्रदेश से बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: गुजरात में एजेंसियों ने टाला बड़ा खतरा, ISIS से जुड़े 3 आतंकी गिरफ्तार, जानिए क्या था उनका प्लान?
बड़े हमले की थी साजिश
तीनों के नाम मोहम्मद सुहैल, अहमद मोहियुद्दीन सैयद और आजाद सुलेमान शेख के तौर पर की गई है. इन्होंने हमले के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों को चुना था. इसके लिए उन्होंने राजस्थान के एक कब्रिस्तान में हथियार जमा किए थे. इनमें से एक के पास 30 कारतूस, 40 लीटर कैस्टर ऑयल और चार विदेशी पिस्तौल बरामद किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: देश में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX और AK-47 बरामद
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines