देश में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो विस्फोटक और असॉल्ट राइफल बरामद

Terrorist Attack Plot Foiled: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है और भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ के साथ असॉल्ट राइफल बरामद की है. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी के घर छापेमारी करके विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी की.

Terrorist Attack | Jammu Kashmir Police | Jaish E Mohammad

आरोपी देश में कोई आतंकी गतिविधि अंजाम देने की साजिश रच रहे थे.

Terrorist Attack Plot Foiled: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन के शक में गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर अदील अहमद राठेर की निशानदेही पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले में डॉ. मुजमिल शकील के किराए के मकान पर छापा मारा और लॉकर से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट और एक असॉल्ट राइफल बरामद की.

एक आरोपी की निशानदेही पर मारी थी रेड

पुलिस ने पुलवामा निवासी आरोपी डॉक्टर डॉ. मुफजिल शकील को फरीदाबाद गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक डॉक्टर फरार है. इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग निवासी डॉक्टर आदिल अहमद राठेर को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर फरीदाबाद में रेड मारी गई थी. प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीनों डॉक्टरों का आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद से संबंध है, जो जम्मू-कश्मीर में फिर से एक्टिव होने का प्रयास कर रहा है.

जैश के पोस्टर चिपकाता मिला था आरोपी

बता दें कि गत 27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के पोस्टर दीवारों पर चिपके दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. जांच ​​के दौरान CCTV फुटेज में डॉ. अदील को पोस्टर चिपकाते हुए देखा गया. जांच आगे बढ़ते हुए पुलिस ने 6 नवंबर को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के काजीगुंड निवासी आरोपी डॉ. अदील अहमद को सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर गत शनिवार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने GMC अनंतनाग में छापा मारा और डॉ. अदील के लॉकर से एक असॉल्ट राइफल बरामद की.

अंसार गजवत-उल-हिंद के सदस्य हैं आरोपी

डॉ. अदील अक्टूबर 2024 तक GMC अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत था. अदील की निशानदेही पर ही पुलिस ने हरियाणा में रेड की और डॉक्टर मुजमिल को गिरफ्तार किया. बता दें कि अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) एक अल-कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन है, जिसकी स्थापना 2017 में हिजबुल मुजाहिद्दीन के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने की थी. इसका मकसद कश्मीर में शरीयत कानून पर आधारित इस्लामी राज्य की स्थापना और भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ना है.

सामान रखने के लिए हायर किया था कमरा

मिली जानकारी के अनुसार, कश्मीरी डॉक्टर मुजमिल शकील ने फरीदाबाद में किराए पर मकान 3 महीने पहले सिर्फ सामान रखने के लिए लिया था. डॉक्टर वहीं पुलवामा में रहता था. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कमरे से करीब 14 बैग बरामद किए हैं, जिनसे 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफल और 84 कारतूस मिले. रेड के लिए 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने मौके से डिटेन कर लिया और उसका साथी डॉक्टर फरार है. वहीं अब इस मामले में 4 राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से कनेक्शन खंगाला जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ