गुजरात में एजेंसियों ने टाला बड़ा खतरा, ISIS से जुड़े 3 आतंकी गिरफ्तार, जानिए क्या था उनका प्लान?

ISIS Terrorists in Gujarat: भारत में आतंकवाद को रोकने के लिए एजेंसियां पूरी तरह से एक्शन में रहती हैं. पिछले एक साल से ATS और केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर कुछ आतंकी थे, जिन्हें गुजरात से दबोच लिया गया है.

ISIS terrorists

Photo Credit- News24GFX

ISIS Terrorists in Gujarat: गुजरात ATS और केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. संयुक्त ऑपरेशन करके एजेंसियों ने ISIS के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इन तीनों पर एजेंसियों की पिछले साल से ही नजर थी. जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे. हालांकि, इनकी गिरफ्तारी के बाद आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ISIS से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का हिस्सा हैं. ये गुजरात क्यों आए थे इसकी जानकारी भी सामने आई है.

एक साल से थी एजेंसियों की नजर

ISIS के जिन तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उन पर खुफिया एजेंसियों की एक साल से नजर थी. इन तीनों को लगातार ट्रैक किया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, ये तीनों किसी बड़ी साजिश की प्लानिंग कर रहे थे. वह गुजरात आने वाले हैं इस बात की जानकारी एजेंसियों को पहले ही मिल गई थी, जिसके बाद गुजरात में जैसे ही वह एंटर हुए वैसे ही ATS की टीम ने उन्हें दबोच लिया.

हथियार लेकर दूसरे राज्य जाने का था प्लान

जानकारी के मुताबिक, इन आतंकियों का गुजरात आने के पीछे मुख्य कारण हथियार बदलना था. वह यहां से हथियार लेकर दूसरे राज्यों में जाने की प्लानिंग कर रहे थे. ATS का दावा है कि उनकी गिरफ्तारी से एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है.

राजस्थान में ATS का एक्शन

इसके पहले राजस्थान में भी ATS का एक्शन हो चुका है. ATS की गिरफ्त में आए सांचौर के मौलवी ओसामा उमर का संबंध अफगानिस्तान के आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से बताया गया. ओसामा 4 साल से संगठन के टॉप कमांडर के संपर्क में था. एटीएस ने 4 दिन पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर मौलवी को गिरफ्तार किया. पकड़े गए चार अन्य संदिग्धों को भी ओसामा आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए दबाव बना रहा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ