गुजरात के राजकोट स्थित हीरासर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे के पास गुरुवार को आग लगने से हड़कंप मच गया. इस घटना के चलते दिल्ली से राजकोट आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को वडोदरा डायवर्ट किया गया, जिसमें 100 से अधिक यात्री सवार थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग उस दौरान लगी, जब रनवे के करीब पक्षियों को भगाने के लिए पटाखे फोड़े जा रहे थे. पटाखे से निकली चिंगारी से आग भड़क गई, हालांकि कुछ देर बाद ही एयरपोर्ट के फायर फाइटर्स द्वारा आग पर काबू पा लिया गया.
एयरपोर्ट के करीब क्यों फोड़े जाते हैं पटाखे?
हवाई अड्डों के आसपास पटाखे फोड़ने या तेज आवाज करने का मकसद पक्षियों को विमान के रास्ते से दूर रखना होता है. दरअसल, विमान के उड़ान भरने और उतरने के दौरान पक्षियों के टकराने का खतरा रहता है. इसे बर्ड स्ट्राइक (Bird Strike) कहा जाता है. पक्षियों के विमान से टकराने पर उसके इंजन को नुकसान पहुंच सकता है और उड़ान की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश यादव कैसे बने ताकतवर; समझें नतीजों के सियासी मायने
पक्षियों को रनवे और उसके आसपास से दूर भगाने के लिए पटाखों और साउंड गन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है. इनसे निकलने वाली तेज आवाज से पक्षी डरकर दूसरी जगह चले जाते हैं. इससे विमान के उड़ान भरने और उतरने के दौरान पक्षियों से टकराने की आशंका कम करने में मदद मिलती है.
आज भी पुरानी तकनीक का इस्तेमाल
हालांकि, देश के कई हवाई अड्डों पर आज भी पक्षियों को भगाने के लिए पुराने तरीकों का सहारा लिया जाता है. पटाखों और बंदूक जैसी आवाज करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल अब भी किया जाता है. पहले विमानों के उतरने से पहले जीप से रनवे और आसपास के इलाकों में गश्त की जाती थी, ताकि पक्षियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके. लेकिन उड़ानों की संख्या बढ़ने के कारण हर बार इस तरह गश्त करना मुश्किल हो गया है. ऐसे में हवाई अड्डों के आसपास पक्षियों की मौजूदगी और उनसे जुड़े खतरे को नियंत्रित करना एक चुनौती बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर 4 हफ्ते की रोक, HC ने नहीं दी नमाज की इजाजत
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines